---विज्ञापन---

भारत जोड़ाे यात्रा में शामिल होने गया था शिक्षक, पीछे से विभाग ने उठाया यह कदम

बड़वानी: मध्यप्रदेश में एक शिक्षक को कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होना बड़ा महंगा पड़ा। शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। घटना मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की है। 24 नवंबर को शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुंजरी के प्राथमिक शिक्षक राजेश कन्नौजे वहां से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। […]

---खबर नीचे जारी है---

बड़वानी: मध्यप्रदेश में एक शिक्षक को कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होना बड़ा महंगा पड़ा। शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। घटना मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की है। 24 नवंबर को शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुंजरी के प्राथमिक शिक्षक राजेश कन्नौजे वहां से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

शिक्षक की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ फोटो वायरल हो रही है। राजेश ने बताया कि राहुल गांधी उनसे गले मिले। उनका नाम व परिचय पूछा। उन्होंने बताया कि वह समाज के मुद्दे अकसर सत्ता व विपक्ष के नेताओं के सामने उठाते रहते हैं। उनका किसी पार्टी पॉलिटिक्स से कोई लेना-देना नहीं।

---खबर नीचे जारी है---

विभाग ने इन नियमों का उल्लंघन बताया

 

आगे शिक्षक ने मीडिया में कहा वह तो अवकाश का आवेदन करने के बाद यात्रा में शामिल होने गए थे। वहीं, विभाग ने निलंबन पत्र में इसे शासकीय नियमों का उल्लंघन बताया है। शिक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, बड़वानी नीलेश रघुवंशी ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुंजरी के प्राथमिक शिक्षक राजेश कन्नौजे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में राजेश कन्नौजे के 24 नवंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजनीतिक रैली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन माना गया है।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Dec 03, 2022 05:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola