MP News Syed Jafar Joins BJP : लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश से कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले सैयद जफर ने पार्टी छोड़ दी है। वे सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई कांग्रेस छोड़ने की अटकलें
बता दें कि आज सुबह ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें उस समय तेज हो गईं थी, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुरानी याद कैप्शन के साथ कुछ तस्वीरों को शेयर किया। इस तस्वीर में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के साथ उनकी तस्वीरें थीं।
छिंदवाड़ा में बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं सैयद जफर
सैयद जफर का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। वे छिंदवाड़ा से आते हैं। उनकी गिनती कमलनाथ और नकुलनाथ के करीबियों में होती थी। वे छिंदवाड़ा में बड़ा मुस्लिम चेहरा माने जाते हैं। उनसे पहले भी जिले के कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंंग? यहां देखें लिस्ट
सुरेश पचौरी भी बीजेपी में हुए शामिल
इससे पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। पचौरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता में अपना विश्वास खो दिया है।
यह भी पढ़ें: BJP Second Candidate List में विवेक बंटी साहू कौन? जो कमलनाथ के बेटे को देंगे टक्कर
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines