Raja Raghuvanshi and Sonam: इंदौर के कपल सोनम और राजा रघुवंशी के केस में रोजाना कुछ नया खुलासा हो रहा है। आए दिन कपल के नए वीडियो सामने आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर दोनों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों किसी जंगल में ट्रैकिंग करते नजर हा रहे हैं। यह वीडियो उनके सामने से गुजर रहे किसी अन्य टूरिस्ट ने बनाया है। बताया जा रहा है कि किसी महिला ने ये वीडियो बनाया है, जिसके बाद अब जब रोजाना इस केस में नई जानकारी सामने आ रही है तो उसने ये सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
फिलहाल शिलांग या इंदौर पुलिस ने इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है
इस वीडियो के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है ये कपल का एक साथ आखिरी वीडियो हो। फिलहाल शिलांग या इंदौर पुलिस ने इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। शिलांग पुलिस मामले की चार्जशीट दायर करने की तैयारी कर रही है। अगर पुलिस कपल के इस नए वीडियो को अपनी जांच में शामिल करती है तो उसे ये पता करना होगा कि ये वीडियो राजा की हत्या से कितने घंटे पहले बना था और ये घटनास्थल से कितनी दूरी का है।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप ये वीडियो देख सकते हैं।
हाथ में डंडा, कैमरे पर ही टिकी थीं सोनम की निगाहें
चंद सेकंड के इस वीडियो में कपल का सामने से फुटेज है, दोनों जंगल में कहीं ट्रैकिंग कर रहे हैं। तभी सामने से कोई दूसरी महिला अपना व्लॉग बना रही है, जिसमें दोनों कैद हो गए। वीडियो में आगे सोनम रघुवंशी हाथ में डंडा लिए चलती हुई दिखाई दे रही है। कैमरे को देखकर वह दूर से ही सतर्क होती दिखाई पड़ती है। जैसे-जैसे वह कैमरे के पास आती है, उसकी निगाहें कैमरे के लैंस पर ही टिकी हुई नजर आ रही हैं।
राजा के हाथ में थी बोतल, सोनम के पीछे चुपचाप जाते दिखाई पड़े
सोनम के चेहरे से संदिग्घ भाव दिख रहे हैं, मानों वह वीडियो से बचना चाह रही हो। लेकिन अचानक सामने आए कैमरे से वह बच नहीं पाई और एक नजर देखते हुए आगे बढ़ गई। जबकि उसके पीछे ही राजा हाथ में पानी की बोतल और अपने कपड़े लेकर आते दिख रहे हैं। वह सोनम के पीछे-पीछे आगे बढ़ जाते हैं। बता दें फिलहाल सोनम शिलांग पुलिस की रिमांड पर है। राजा का शव खाई में पड़ा मिला था, इस मामले में पुलिस ने सोनम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
35 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
18 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines