Sonam Raghuvanshi Court Hearing: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपियों को आज शिलांग पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। आरोपियों के नाम सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी हैं। शिलांग पुलिस पांचों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। शिलांग पुलिस को पांचों की 6 और दिन की रिमांड चाहिए। 10 जून से 18 जून तक पांचों आरोपी शिलांग पुलिस के रिमांड पर थे।
8 दिन में शिलांग पुलिस ने पांचों आरोपियों से राजा रघुवंशी हत्याकांड के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। 23 मई को अंजाम दी गई हत्या की वारदात का री-क्रिएशन भी कराया, लेकिन शिलांग पुलिस को अभी कई और राज पांचों आरोपियों से उगलवाने हैं, इसलिए शिलांग पुलिस इनकी रिमांड बढ़वाना चाहती है। इसके लिए शिलांग पुलिस आज कई दलीलें कोर्ट में पेश कर सकती है, जिनके आधार पर पुलिस को पांचों की 6 और दिन की रिमांड मिल सकती है।
यह भी पढ़ें:‘बिहार में VVIP सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा’, घर के बाहर गोली चलने पर भड़के तेजस्वी यादव
सोनम के जानकारों से इंदौर में चल रही पूछताछ
बता दें कि इंदौर क्राइम ब्रांच ऑफिस में आज शिलांग पुलिस सोनम के भाई, ऑफिस स्टाफ और जान पहचान वालों से पूछताछ कर रही है। सोनम का भाई गोविंद आज क्राइम ब्रांच के बुलाने पर अपने साथ ऑफिस के 3 कर्मचारियों को लेकर पहुंचा। 2 लड़कियां भी गोविद के साथ आईं। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पहले गोविंद से पूछताछ की। कर्मचारियों को क्राइम ब्रांच थाने में छोड़कर गोविंद निकल गया। राजा और सोनम दोनों के करीबी दोस्तों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
गोविंद ने बाहर आकर मीडिया को बताया कि शिलांग पुलिस हमारे ऑफिस के स्टाफ और सोनम के जान पहचान वालों से पूछताछ कर रही है। मैं सिर्फ उन्हें साथ लेकर आया, मुझसे पूछताछ नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, कहा जा रहा है कि गोविंद से भी क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की है। बता दें कि शिलांग पुलिस राजा रघुवंशी के परिवार, सोनम के पूरे परिवार, राज कुशवाहा की मां-बहनों और अन्य तीनों आरोपियों के परिजनों को भी पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ऑफिस बुला सकती है।
यह भी पढ़ें:US Student Visa को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नए नियम से किन देशों को होगा फायदा?
कोर्ट में ये तर्क पेश करेगी पुलिस
शिलांग पुलिस को सोनम का काले रंग का बैग बरामद करना है। सोनम को पता है कि वह बैग कहां है, लेकिन उससे बैग का राज उगलवाने के लिए पूछताछ करनी है। सोनम और राजा के मोबाइल फोन बरामद करने हैं। दोनों के पास 2-2 फोन थे, लेकिन एक फोन मिला है, बाकी 3 फोन बरामद करने हैं। सोनम ने ‘संजय वर्मा’ नामक शख्स के बारे में पुलिस को बताया, जिससे उसने 112 बार बात की थी, जिसके राज कुशवाहा होने का संदेह है। इसे पुख्ता करने के लिए सोनम का रिमांड जरूरी है। मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को राजा की हत्या के पीछे का सही मकसद पता लगाना है।
पुलिस सोनम और राज कुशवाहा को आमने-सामने बैठाकर बात कर चुकी है। दोनों को अन्य आरोपियों के सामने बैठाकर पूछताछ करनी बाकी है। शिलांग पुलिस सोहरा में क्राइम सीन री-क्रिएट कर चुकी है। 2 चाकू और अन्य सबूत मिले हैं, जिनकी पुष्टि करनी है। राजा के परिवार ने आरोप लगाया है कि सोनम का परिवार काला जादू करना चाहता था। राजा की हत्या बलि हो सकती है। इस एंगल से भी सोनम से पूछताछ करनी है। गाजीपुर तक सोनम कैसे पहुंची और वाराणसी में उसके साथ दिखे 2 युवक कौन थे? इस बारे में भी सोनम से सवाल जवाब किए जाने हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines