---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘बिहार में VVIP सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा’, घर के बाहर गोली चलने पर भड़के तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Statement: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार को एक बार फिर टारगेट किया है। इस बार मामला VVIP इलाके में, हाई सिक्योरिटी जोन में तेजस्वी के घर के बाहर गोली चलने का है, जिसके बहाने तेजस्वी ने बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

---विज्ञापन---

Patna VVIP Shooting Case Update: बिहार की राजधानी पटना के VVIP इलाके पोलो रोड में एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को लेकर अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पोलो रोड पर NDA सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का घर है। उनके सामने तेजस्वी यादव का आवास है। इनके अलावा पोलो रोड पर मंत्रियों, विधायकों और जजों के सरकारी आवास भी हैं। इतने VVIP और हाई सिक्योरिटी जोन में गोलीबारी होने को लेकर तेजस्वी यादव ने राज्य में कानून-व्यवस्था और नीतीश कुमार सरकार पर सवाल उठाने हैं। उन्होंने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद बिहार में अपराध की घटनाएं कम नहीं हो रही, बल्कि अपराधों में इजाफा होता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार अपराधों पर नियंत्रण के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के विपरीत नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:US Student Visa को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नए नियम से किन देशों को होगा फायदा?

---विज्ञापन---

आज सुबह इलाके में हुई फायरिंग

बता दें कि हाल ही में पटना के SSP के रूप में कार्तिकेय शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। जनता को भरोसा दिलाया कि कानून का राज कायम रहेगा। मुख्यमंत्री ने खुद 500 से अधिक पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अपराध नियंत्रण की नई मुहिम का आगाज किया, ताकि अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाई जा सके, लेकिन आज सुबह घटी एक सनसनीखेज घटना ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मंत्री अशोक चौधरी के घर के बाहर हाई सिक्योरिटी के बावजूद 2 अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग कर दी। यह घटना न सिर्फ पुलिस व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि अपराधियों के हौसलों को भी उजागर करती है।

यह भी पढ़ें:प्रेमी संग पकड़ी गई तो होटल से कूदने का वीडियो आया सामने, UP के बागपत की घटना

---विज्ञापन---

तेजस्वी यादव बोले- जंगलराज है

घटना के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सत्ता संरक्षित अपराधी हैं, जो खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं। अगर यह जंगलराज नहीं है तो क्या है? जब राज्य के सबसे सुरक्षित इलाकों में इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं तो आम जनता कितनी सुरक्षित है? इस घटना ने न केवल राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दर्शाया है कि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं बचा है। अब देखना यह होगा कि नीतीश सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है या फिर विपक्ष के आरोप और जनता का असंतोष और गहराता जाएगा। तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट भी लिखी, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को गोदी मीडिया बताया।

First published on: Jun 19, 2025 01:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola