Sonam Raghuvanshi Latest Update: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राज रघुवंशी मर्डर केस के हत्यारोपियों की रिमांड बढ़ गई है। पांचों हत्यारोपी शिलांग पुलिस की कस्टडी में हैं। गुरुवार को पांचों आरोपियों को 8 दिन की रिमांड के बाद शिलांग कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की रिमांड 2 और दिन के लिए बढ़ा दी है। वहीं अन्य 3 आरोपियों आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, लेकिन शिलांग पुलिस को सिर्फ सोनम और राज की रिमांड ही क्यों मिली? अन्य आरोपी जेल भेज दिए गए, जबकि शिलांग पुलिस ने पांचों की 6 और दिन की रिमांड मांगी थी और इसके लिए ठोस दलीलें जज के सामने पेश की थीं।
यह भी पढ़ें:प्रेमी संग पकड़ी गई तो होटल से कूदने का वीडियो आया सामने, UP के बागपत की घटना
आइए जानते हैं कि पुलिस ने रिमांड के लिए क्या दलीलें पेश की थीं…
1. सोनम के पास वारदात से पहले और वारदात के बाद एक काले रंग का बैग नजर आया था, जिसे शिलांग पुलिस को बरामद करना है। इसकी निशानदेही सोनम ही करा सकती है।
2. सोनम से उसके और राजा के मिलाकर 3 मोबाइल फोन का राज उगलवाना है। तीनों फोन अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है, क्योंकि सोनम-राज के पास 2-2 फोन थे। एक ही फोन मिला, 3 फोन बरामद करने बाकी हैं।
3. सोनम ने पूछताछ में ‘संजय वर्मा’ नामक शख्स का नाम लिया था। संजय से सोनम की फोन पर 112 बार बात हुई। पुलिस को शक है कि राज ही संजय है। इसका पुख्ता सबूत जुटाने के लिए सोनम की रिमांड अनिवार्य था।
4. सोनम और राज को अन्य 3 आरोपियों के सामने बिठाकर पांचों से पूछताछ की जानी बाकी है। इसके लिए भी पांचों आरोपियों की रिमांड चाहिए था, लेकिन शिलांग पुलिस को सिर्फ सोनम और राज की रिमांड मिली।
5. शिलांग पुलिस ने 8 दिन की रिमांड के दौरान सोहरा में क्राइम सीन री-क्रिएट किया। इस दौरान पुलिस को 2 चाकू और अन्य सबूत मिले। दोनों चाकू पर खून और जंग लगा है। सोनम-राज से पूछताछ करके दोनों हथियारों की पुष्टि करनी है।
6. राजा रघुवंशी के परिवार का कहना है कि सोनम का परिवार काला जादू करता है। उन्होंने राजा पर काला जादू किया होगा। राजा की हत्या बलि बताई जा रही है। परिवार के आरोपों को लेकर सोनम से पूछताछ करनी बाकी है।
7. पति राजा की हत्या करने के बाद सोनम शिलांग से उत्तर प्रदेश कैसे पहुंची? गाजीपुर पहुंचने से पहले सोनम इंदौर क्यों गई थी? वहां से वाराणसी कैसे पहुंची और वाराणसी में उसके साथ नजर आए 2 लड़के कौन थे? यह भी पुलिस को अभी जानना है।
यह भी पढ़ें:इजरायल को ईरान से युद्ध में कितना हो रहा नुकसान? मॉस्को भी दे चुका अंजाम भुगतने की धमकी
8 दिन की रिमांड हो चुकी पूरी
बता दें कि अब से पहले पांचों आरोपी 10 जून से 18 जून तक 8 दिन की रिमांड पर थे। इन 8 दिन में पांचों आरोपियों से मेघायल पुलिस की SIT ने गहन पूछताछ की। सोनम और राज को आमने-सामने बिठाकर सवाल-जवाब किए तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया। शिलांग पुलिस ने पांचों को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर 23 मई को अंजाम दिए गया क्राइम सीन भी री-क्रिएट किया। पूर्वी खासी हिल्स के SP विवेक सिम ने बताया कि वारदातस्थल से 2 हथियार मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 90 दिन से पहले हत्याकांड की चार्जशीट तैयार करने की कोशिश रहेगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
11 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines