Sonam Raghuvanshi Latest Update: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी केस में नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, राजा मर्डर केस की जांच के दौरान एक और आडियो मिला है, जो सिर्फ News24 के पास है। ऑडियो राजा के एक परिचित की गाजीपुर की बस के कंडक्टर से हुई बातचीत का है। इसी कंडक्टर की बस में सोनम बनारस से गाजीपुर आई थी। कंडक्टर ने बताया कि सोनम ने उसे मोबाइल का रिचार्ज कराने के लिए कहा था।
क्योंकि उसके फोन में बैलेंस नहीं था और उसके पास पैसे भी नहीं थे। सोनम के साथ बस में कोई नहीं बैठा था। सैदपुर आने पर जब उससे पूछा कि यहां उतरना है तो सोनम ने कहा कि आगे उतरना है और फिर वह आगे कट पर उतर गई थी। उसे देखने पर लग रहा था कि उसकी मानसिक हालत बिगड़ी हुई थी। बता दें कि सोनम ने 4 युवकों के साथ मिलकर 23 मई को अपने पति राजा की हत्या कर दी थी। 17 दिन बाद 9 जून को सोनम को बुरी हालत में गाजीपुर के एक ढाबे से पुलिस ने बरामद किया था।
यह भी पढ़ें:Sonam Raghuvanshi Case: बॉयफ्रेंड के साथ फिर वायरल हुई सोनम रघुवंशी की नई तस्वीर, आंखों में दिखी खुशी
बनारस में 2 लड़कों संग दिखी थी सोनम
बता दें कि सोनम रघुवंशी राजा की हत्या करने के बाद शिलांग से इंदौर पहुंची। वहां 14 दिन रही। फिर बनारस आई, जहां वह 2 लड़कों के साथ नजर आई। बस स्टैंड पर वह लड़कों के साथ बैठी मैंगों जूस पी रही थी। उन दोनों लड़कों ने ही सोनम को गाजीपुर जाने वाली बस में बैठाया था। हालांकि वह लड़के कौन थे, इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक लड़की ने सोनम को पहचान लिया था। उसने किसी तरह राजा के भाई सचिन का नंबर अरेंज किया।
उन्हें फोन करके बताया कि सोनम को उसने बनारस में बस स्टैंड पर जूस कॉर्नर पर बैठे देखा है। उसके साथ 2 लड़के भी हैं। वह भी जूस कॉर्नर ही थी और उसने सोनम को गर्मी में मुंह ढकने के लिए टोका भी था, लेकिन वह उठकर चली गई, लेकिन उसकी आंखों से वह उसे पहचान गई थी। टेलीविजय पर उसे गौर से देखा था, लेकिन वह रुकने की बजाय गाजीपुर जाने वाली बस में बैठ गई। उसके उठकर जाते ही दोनों लड़के भी उसके पीछे चले गए। उन्होंने उसे बस में बैठा दिया और बाय करके चले गए। बस में बैठाने से पहले युवकों ने उसके साथ खड़े होकर बातचीत भी की।
यह भी पढ़ें:1 दो नहीं 7 बार सोनम-राज ने रची थी साजिश, पहले 2 प्लान हो जाते सफल तो ना जाती राजा की जान
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines