Sonam Raghuvanshi Case: बॉयफ्रेंड के साथ फिर वायरल हुई सोनम रघुवंशी की नई तस्वीर, आंखों में दिखी खुशी

Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की मास्टमाइट सोनम रघुवंशी इस समय मेघालय पुलिस की रिमांड में है। वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं कि इस तस्वीर में क्या है?

Sonam Raghuvanshi Case

सोनम और राज की नई फोटो (News24 Repoter)

Sonam Raghuvanshi Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की मास्टरमाइट उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी इन दिनों मेघालय पुलिस की रिमांड में है। एक तरफ जहां मेघालय पुलिस पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े कई राज खोल रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लगातार सोनम रघुवंशी और बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा की नई-नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक बार फिर से सोनम और राज की फोटो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सोनम राज के साथ खुश नजर आ रही है।

विज्ञापन

तस्वीर खुशी दिखाई दी सोनम

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद राज कुशवाहा के साथ सोनम रघुवंशी की यह दूसरी तस्वीर है। इस तस्वीर में सोनम और राज कुशवाहा किसी मंदिर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान राज के साथ सोनम काफी खुशी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में सोनम और राज के अलावा एक और व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो इन दोनों से उम्र में काफी बड़ा है। यह तस्वीर सोनम की शादी से पहले की है। इसके पहले भी सोनम और राज की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह दोनों एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

सोनम ने कबूल अपराध

बता दें कि पुलिस रिमांड में सोनम रघुवंशी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। सोनम ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की है। सोनम और राज कुशवाहा काफी लंबे समय से अफेयर में थे। मेघालय में हनीमून मनाने के दौरान सोनम और राजा पहले लापता हुए। फिर राजा की लाश मिली। इसके बाद सोनम की तलाश तेज हुई। 9 जून को सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ