Sonam Raghuvanshi honeymoon to Prison Life Shillong jail: इंदौर के कारोबारी की राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी और मेरठ में एयरफोर्स कर्मी सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी की जेल की जिंदगी में कई बातें कॉमन हैं। दोनों ही अपने पति की हत्या के जुर्म में जेल में हैं। दोनों को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। दोनों पर अपने आशिक संग मिलकर पति को मारने की साजिश सजने का आरोप है। दोनों में जेल जाने के बाद मिलने कोई नहीं आया।
सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी में कुछ बातें अलग भी हैं। मुस्कान में अभी भी प्रेमी साहिल शुक्ला के मिलने की तलब रहती है। वे दोनों सुनवाई के दौरान चंद मिनट के ही सही, मिल देते हैं, लेकिन सोनम ने कभी किसी से मिलने को नहीं कहा।
सोनम रघुवंशी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
सोनम की जेल में 496 कैदी, जिसमें 20 महिलाएं
सोनम रघुवंशी शिलांग में जिस जेल में बंद है, उसमें 492 कैदी विभिन्न अपराध के मामले में सजा काट रहे हैं। इनमें से 20 महिला कैदी हैं। सोनम को जब से जेल में भेजा गया है, तब से लेकर आज तक उसके घर से कोई उसे मिलने नहीं आया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम उस शिलांग जेल में दूसरी ऐसी महिला हवालाती हैं जो कत्ल के आरोप में वहां पर बंद हैं।
यह भी पढ़ें: सोनम हनीमून केस में किन 3 आरोपियों को मिली जमानत? किस इल्जाम में हुए थे गिरफ्तार
जेल में कैसी बीत रही सोनम की जिंदगी
शिलांग जेल में सोनम को रहते एक महीना बीत चुका है। रिपोर्ट बताती है कि सोनम ने जेल की जिंदगी में खुद को एडजस्ट कर लिया है। वह दूसरी महिला कैदियों के साथ घुलमिलकर रहती हैं। हालांकि अभी तक किसी महिला कैदी के साथ उसने अपने क्राइम या निजी लाइफ को शेयर नहीं किया। सीसीटीवी से उसकी हर गतिविधि पर जेल प्रशासन की नजर है। रोजाना सुबह उठने के बाद वह जेल मेन्युल को लो करती हैं। अभी तक जेल प्रशासन की ओर से उसे कोई स्पेशल टास्क नहीं दिया गया। वह सिलाई सीख रही है।
यह भी पढ़ें: सोनम हनीमून केस में नए खुलासे ने पलटी कहानी, पिता का गहने वापस लेने से इनकार, बोले-बेटी को दिया दान…
तीन आरोपियों को मिल चुकी है जमानत
राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब तक 3 आरोपियों लोकेंद्र तोमर, बलवीर अहिरवार और सिलोम जेम्स को जमानत मिलने के बाद शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद जब सोनम इंदौर पहुंची थी तो इन तीनों पर ही उसकी मदद करने का आरोप लगा था।
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम का भाई राजा का आरोपियों को जमानत दिलाने में मदद कर रहा है। अगर उसके भाई राजा को इंसाफ न मिला तो उनका परिवार सामूहिक आत्महत्या कर लेगा। मामले की सही जांच के लिए हाईकोर्ट और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी हनीमून केस में बड़ा खुलासा, राजा के भाई ने हायर किए सुप्रीम कोर्ट के वकील
हनीमून पर 23 मई को क्या हुआ?
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर गए थे। 23 मई को कपल लापता हुआ, 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ, तब अटकलें थीं कि सोनम के साथ भी कोई अनहोनी हु़ई होगी। 8 जून को जब यूपी के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी सामने आई तो सारा केस ही बदल गया। शिलांग पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य के साथ मिलकर पति को मरवाया। शुरुआती जांच के बाद सोनम और उसके साथियों को गिरफ्तार कर शिलॉन्ग जेल भेज दिया गया। अब तक पुलिस दो बार सोनम से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: राजा से पहले था सोनम का एक और पति? दो मंगलसूत्र से उलझी राजा हत्याकांड की मिस्ट्री
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
10 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
10 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
11 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
14 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
18 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines