Sonam Raghuvanshi Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या उनकी ही पत्नी सोनम रघुवंशी ने करवाई थी। करीब पिछले एक महीने से यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। मेघालय पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। कोर्ट ने सोनम समेत पांचों आरोपियों को मेघालय पुलिस की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड में सोनम और सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर सोनम की बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच सोनम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पति राजा रघुवंशी के साथ दिखाई दे रही हैं। सोनम का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोनम की मांग में नहीं दिखा सिंदूर
इस वायरल वीडियो में सोनम और राजा एक-दूसरे के साथ केक काटते और खिलाते दिख रहे हैं। इस दौरान राजा बेहद खुश और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सोनम नीले रंग की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। वीडियो में सोनम भी राजा के साथ खुश दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों ने गले में फूलों का हार पहना हुआ है। सोनम का मेकअप देखकर ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो उनकी शादी से पहले होने वाली किसी रस्म के दौरान का है। वीडियो में सोनम की मांग में सिंदूर नहीं है।
यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi and Sonam: सोनम रघुवंशी के नए वीडियो ने खोली ‘पोल’, कैमरे पर दिखी साजिश की ‘भनक’
हत्या से पहले का वीडियो भी हुआ वायरल
बता दें कि जब से मामला मीडिया में सामने आया है, तब से लगातार सोनम और राजा की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। हाल ही में मेघालय में ट्रैकिंग का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सोनम हाथ में डंडा पकड़कर आगे-आगे चल रही थी। वहीं राजा उसे पीछे-पीछे चल रहा था। इस दौरान दोनों ने ही सफेद और काले रंग के कपड़े पहन रखे थे।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
16 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
17 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines