Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 10वीं के छात्र की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। सीधी पुलिस के अनुसार रंजिश के चलते एक ही स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं क्लास के एक नाबालिग छात्र ने 10वीं में पढ़ने वाले मनीष की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की थी। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर मृतक मनीष गुप्ता का 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र से विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें:3 बच्चों की मां के 2 पति, चकरा गई पुलिस; हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जानें महिला ने किसे चुना?
आरोपी तभी से मनीष से बदला लेने की फिराक में था। बीती 3 जुलाई को मनीष गुप्ता स्कूल से घर आकर पोंडिहा नदी पर गया था। वहां पशु चरा रहा था। तभी नाबालिग छात्र ने मौका पाकर मनीष के सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किए। जिससे मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम छकता मंदिर में टोला पोंडिहा नदी के पास वारदात को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
6 हमलावरों ने बेरहमी से किया मर्डर
दो दिन पहले भी सीधी में एक शख्स की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया था। मझौली थाना इलाके के मड़वास पुलिस चौकी के अंतर्गत आते हिनौता गांव में हत्या को अंजाम दिया गया था। 6 लोगों ने धारदार हथियारों से युवक की हत्या की थी। मृतक की आंखें भी निकाल दी गई थीं। पुलिस के अनुसार 44 साल का शख्स नारायण द्विवेदी धान लगवाने के लिए मजदूर की तलाश में घर से बाहर गया था। तभी कुछ लोगों ने रंजिश में हमला कर दिया। बीचबचाव करने आए कुशवाहा परिवार पर भी अटैक किया गया था।
यह भी पढ़ें:साइबर ठगों के निशाने पर ये राज्य, हर घंटे 13 लोगों से ठगी; एक साल में उड़ा दिए 6500000000
परिवार के लोग जब तक मौके पर आए। आरोपी फरार हो चुके थे। शव की हालत देख पुलिस भी दंग रह गई थी। माड़वास अस्पताल में नारायण को मृत घोषित कर दिया गया था। अभी भी मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:स्कूल में शूटआउट…नर्सरी के बच्चे ने क्लासमेट को मारी गोली, घर से छिपाकर लाया था गन
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
5 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines