भोपाल: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर बना सस्पेंस सोमवार को खत्म हो गया। पिछले एक हफ्ते से जारी पार्टी की यह तलाश उज्जैन के विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री मोहन यादव के नाम पर आकर खत्म हो चुकी है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। यहां ताजा मामले में बड़ी बात यह है कि उनके नाम का प्रस्ताव निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही लेकर आए थे।
मुख्यमंत्री पद को लेकर सबसे बड़े दावेदार थे शिवराज सिंह
गौरतलब है कि 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल करके बहुत पाया है। मिशन रिपीट में कामयाब रहने के बाद पार्टी के सामने समस्या खड़ी हो गई कि मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की कमान इस बार किसके हाथों में सौंपी जाए। पिछले 8 दिन से सवाल था मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन? इस पर भाजपा नेतृत्व एक हफ्ते से था मौन। हालांकि इस पद के लिए दावेदारी की दौड़ में 2018 में मुख्यमंत्री बने शिवराज इस बार सबसे आगे माने जा रहे थे। सोमवार को पार्टी नेतृत्व ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की तरह नया चेहरा तलाश लिया और इस तलाश में शिवराज सिंह की दावेदारी पर ओबीसी नेता मोहन यादव की जीत हुई।
यह भी पढ़ें- जानें विधायक दल की बैठक ने Mohan Yadav को मुख्यमंत्री के रूप में चुना तो बाकी किसको क्या जिम्मेदारी मिली
इस URL पर क्लिक करके जानें, मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह तोमर का राजनैतिक सफरनामा
राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा शिवराज ने इस्तीफा
उधर, मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए नया नाम फाइनल होने के कुछ ही देर बाद शिवराज सिंह ने भोपाल स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के कई नेता और समर्थक भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने पार्टी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाग लिया और विधायक दल का नेता चुनने के लिए नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर्स के साथ भी मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई विश्वास जताया कि वह मध्य प्रदेश को उनसे (बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद) भी ज्यादा बुलंदी पर लेकर जाएंगे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
13 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines