पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन राज्यों में भारी जीत हासिल की है। अब इस बात के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यहां पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए किन्हें चुनेगी। इसी बीच मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को इस पद के लिए अपनी दावेदारी पर जोर बनाए बिना पार्टी नेतृत्व को एक संदेश भेजते नजर आए।
चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज ने इस बार भाजपा को राज्य में शानदार जीत दिलाई है। लेकिन इस बात की संभावना बन रही है कि पार्टी इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसी और को बैठाए। ऐसी अटकलें इसलिए लग रही हैं क्योंकि पार्टी अन्य संभावित चेहरों पर चर्चा कर रही है और पीढ़ीगत बदलाव की ओर रुख कर रही है।
कहा- समाज के हर वर्ग के हित के लिए कर रहे काम
मुख्यमंत्री ने बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर भोपाल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। यहां उन्होंने कहा कि मैंने डॉ. आंबेडकर को श्रृद्धांजलि अर्पित की। भाजपा सरकार उनके दिखाए मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। हम समाज के आखिरी छोर पर खड़े लोगों के हित के लिए काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने वाले 90 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज, ADR की रिपोर्ट में खुलासा
भाजपा ढूंढ रही है मुख्यमंत्री पद के लिए नया चेहरा
इसे कई लोग मुख्यमंत्री की ओर से पार्टी नेतृत्व को यह याद दिलाने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं कि किस तरह उनकी सरकार की लाड़ली बहना जैसी योजनाओं ने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए वरिष्ठ नेताओं के स्थान पर एकदम नए चेहरों पर विचार कर रही है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी के 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा, दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल, क्या है वजह?
चौहान खुद को बताते रहे हैं भाजपा का ‘पैदल सैनिक’
दरअसल, तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री का फैसला भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए लेना चाहती है। यूं तो मध्य प्रदेश में शिवराज ने कभी भी खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं कहा है। लेकिन उनके ही नेतृत्व में पार्टी को 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत हासिल हुई है। चौहान खुद को पार्टी का पैदल सैनिक बताते आए हैं।
‘लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताएंगे सभी 29 सीटें’
इससे पहले मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मेरा अगला लक्ष्य अगले साल होने वाले आम चुनाव में राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 28 लोकसभा सीटें आई थीं जबकि एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश CM के लिए किस दिग्गज का दावा मजबूत, लिस्ट में 6 दावेदारों के नाम
चौहान ने शुरुआत से ही यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह पद की दौड़ में नहीं हैं। इसीलिए वह दिल्ली भी नहीं गए। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि मैं बुधवार को दिल्ली नहीं जाऊंगा। मैं छिंदवाड़ा जाऊंगा जहां हम सभी सात विधानसभा सीटें नहीं जीत पाए। मेरा केवल एक संकल्प है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीते।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines