---विज्ञापन---

चुनावी साल में शिवराज सरकार का एक और मास्टर स्ट्रोक, MP के लाखों किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

Shivraj Govt: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार किसानों को जल्द ही एक और बड़ी सौगात देने वाली है। सरकार किसाों के बीमा से जुड़ी एक अहम योजना की शुरुआत कर सकती है। जिसका लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को मिलेगा।54 लाख किसानों का बीमा भरेगी सरकारबता दें कि शिवराज सरकार चुनावी साल में प्रदेश के […]

---खबर नीचे जारी है---

Shivraj Govt: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार किसानों को जल्द ही एक और बड़ी सौगात देने वाली है। सरकार किसाों के बीमा से जुड़ी एक अहम योजना की शुरुआत कर सकती है। जिसका लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को मिलेगा।

54 लाख किसानों का बीमा भरेगी सरकार

बता दें कि शिवराज सरकार चुनावी साल में प्रदेश के 54 लाख किसानों का बीमा कराएगी। इन किसानों में लघु और मध्यम वर्ग के किसान शामिल रहेंगे। इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी इसे अपने घोषणा पत्र में भी शामिलकर सकती है।

दरअसल, कृषि विभाग की जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 54 लाख से ज्यादा किसानों ने अपनी फसलों का बीमा नहीं कराया है। जबकि इनमें से ज्यादातर किसानों का बैकों से क्रेडिट कॉर्ड बना हुआ है। लेकिन फसलों का बीम नहीं हुआ है। ऐसे में अब शिवराज सरकार इन किसानों की फसलों का बीमा कराएगी।

2 एकड़ कृषि वाले किसानों को होगा फायदा

कृषि विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार सरकार 76 लाख किसानों का बीमा प्रीमियम भरेगी, जिनमें 54 लाख किसान पहली बार इस योजना में शामिल होंगे। दरअसल, प्रदेश में एक करोड़ 6 हजार किसान है। जिनमें से 48 लाख किसान ऐसे हैं, जिनके पास एक हेक्टेयर से कम भूमि है। इसके अलावा 28 किसानों के पास दो एकड़ भूमि है। ऐसे में अब इन किसानों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

बता दें कि प्रदेश में 25 एकड़ से ज्यादा भूमि वाले करीब 63 हजार किसान है। जिनमें से अब तक केवल 24 लाख 37 हजार किसानों का ही फसल बीमा हुआ है। इसके अलावा 25 प्रतिशत किसानों की फसलों का ही बीमा हुआ है और 75 प्रतिशत किसान वंचित रह गए है। ये वो 76 लाख किसान हैं, जो 5 एकड़ से कम के सीमांत वाले हैं। अब इन किसानों का बीमा प्रीमियम शिवराज सरकार भरेगी।आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 01 करोड़ 03 लाख किसान हैं। इनमें से वर्ष 2021-22 में 44 लाख किसानों ने फसल बीमा का लाभ लिया। वहीं, वर्ष 2020-21 में 51 लाख किसानों को फसल बीमा का लाभ मिला है।

ये भी देखें: MP: विकास पर्व पर सौगातों का दौर जारी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को देंगे करोड़ों की सौगात

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 02, 2023 03:38 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola