Shivpuri Crime News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मायापुर इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लुटेरों ने दंपती समेत 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। तीनों की हत्या बेरहमी से की गई है। राउटोरा गांव में बीती रात को वारदात हुई। पुलिस ने मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दंपती के शव उनके घर में मिले। पड़ोस की महिला भी सोमवार सुबह अपने घर में मृत मिली। पति का शव फंदे पर लटका था। जबकि महिला के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। पड़ोस की महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है।
यह भी पढ़ें:कोटा में छात्रों की आत्महत्या के मामलों में 50 फीसदी कमी; इस साल कितने केस आए सामने?
दंपती की पहचान सीताराम लोधी (75 वर्षीय) और मुन्नी बाई लोधी (70 वर्षीय) के तौर पर हुई है। वहीं, पड़ोसी महिला की पहचान 65 वर्षीय सूरज बाई के तौर पर हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी अमन सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। फॉरेंसिक टीमों ने सबूत जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस लूट के एंगल से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक घर का सामान बिखरा मिला है। अंदेशा है कि लुटेरों ने हत्या की हो। पड़ोसियों के अनुसार मृतक दंपती की किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था।
नाती ने देखे नाना-नानी के शव
सोमवार सुबह सीताराम का नाती घर पहुंचा था। लेकिन अंदर का नजारा देख दंग रह गया। उसने देखा कि नाना का शव लटका हुआ है। खून से लथपथ नानी का शव नीचे गिरा है। जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद पता लगा कि पड़ोस में भी एक महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। मध्य प्रदेश पुलिस का दावा है कि वारदात का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:मेरठ में दोस्त ही निकला हत्यारा, न्यूड फोटो चुराकर गर्लफ्रेंड को करता था ब्लैकमेल; ऐसे खुला राज
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines