हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना UBT का ऑफर, MP में दतिया उपचुनाव के लिए देंगे पार्टी का टिकट, प्रचार करेंगे उद्धव-आदित्य ठाकरे

Datia By Election 2026: मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव के उम्मीदवार को लेकर छिड़े विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। चुनाव टिकट कटने से नाराजा भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना यूबीटी ने बड़ा ऑफर दिया है।

विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को टिकट दे दिया।

मध्य प्रदेश से BJP के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना UBT का ऑफर मिलाहै। शिवसेना UBT और मशाल के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट का ऑफर उन्हें मिला है। शिवसेना मध्य प्रदेश के प्रमुख सुनील शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके नरोत्तम को ऑफर दिया। उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे सहित सभी राष्ट्रीय नेताओं के चुनाव प्रचार के लिए आने का दावा किया है। शिवसेना के मध्य प्रदेश IT सेल प्रमुख नाहर सिंह सिसोदिया ने भी ऑफर को लेकर पुष्टि की है।

नरोत्तम का टिकट काटकर आशुतोष को दिया

बता दें कि प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का उपचुनाव टिकट काटकर पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को दे दिया गया। नरोत्तम को चुनाव टिकट न दिए जाने की वजह एंटी इंकंबेंसी को बताया जा रहा है, जिसका खुलास पार्टी की ओर से कराए गए एक सर्वे में हुआ है। को-ऑपरेटिव बैंक धोखाधड़ी मामले में 3 साल की सजा होने के कारण कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है। इसलिए दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की नौबत आई है।

मध्य प्रदेश में BJP की जिला कार्यकारिणी का इस्तीफा, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने NH-44 किया ब्लॉक, पत्थरबाजी में SP समेत 6 घायल

विज्ञापन

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन

नरोत्तम मिश्रा का चुनाव टिकट कटने से उनके समर्थक नाराज हो गए और उनमे अंसतोष फैल गया। उन्होंने इलाके का माहौल खराब करने की कोशिश की। दुकानें-बाजार बंद करवाकर भाजपा विरोधी नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे-44 ब्लॉक करके ट्रैफिक जाम कर दिया। SP और कलेक्टर ने समझाने का प्रयास किया तो पत्थरबाजी करके उन्हें घायल कर दिया। हालात और खराब होने से रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, हाईवे को खोलकर ट्रैफिक बहाल कराया।

नरोत्तम मिश्रा की शांति बनाए रखने की अपील

दतिया से उपचुनाव टिकट कटने के बाद समर्थकों के द्वारा किए गए बवाल पर नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के विरोध के वीडियो फुटेज मिले हैं, जो अच्छे नहीं लगे। अपने समर्थकों से अपील है कि वे कोई भी ऐसा काम नहीं करें, जिससे किसी का नुकसान हो। पार्टी कार्यकर्ताओं से विरोध प्रदर्शन न करने की अपील की है। विरोध करना ही है तो अहिंसा और शांति के रास्ते पर चलकर भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

MP में BJP ने कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का क्यों काटा टिकट? दतिया में आशुतोष को बनाया कैंडिडेट

समर्थकों की BJP से इस्तीफा देने की धमकी

बता दें कि नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज उनकी समर्थक BJP जिला कार्यकारिणी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह समेत जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बड़ौनी पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दतिया के 6 मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, दतिया और बड़ौनी के पार्षदों, 281 बूथों के अध्यक्ष एवं बाकी कार्यकारिणी ने पद छोड़ दिए हैं। नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर सभी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola