मध्य प्रदेश में BJP की जिला कार्यकारिणी का इस्तीफा, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने NH-44 किया ब्लॉक, पत्थरबाजी में SP समेत 6 घायल

Datia By Election 2026: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव पर सियासत गहमा गई है। भाजपा हाईकमान ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट कराकर आशुतोष तिवारी को दे दिया तो उनके समर्थक भड़क गए। वहीं उनके समर्थकों ने पदों से इस्तीफा देकर भाजपा प्रदेश संगठन की टेंशन भी बढ़ा दी है।

Narottam Mishra

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक हैं।

मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव 2026 के उम्मीदवार को लेकर छिड़ा विवाद अब हिंसकर विरोध प्रदर्शन में बदल गया है। BJP ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया। इससे नरोत्तम के समर्थक भड़क गए और उन्होंने बगावत कर दी। देररात BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। वहीं नरोत्तम के समर्थक विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर-झांसी हाईवे को ब्लॉक कर दिया। हजारों प्रदर्शनकारियों ने बाजार और दुकानें बंद कराकर उपद्रव मचाने के साथ-साथ इलाके में माहौल खराब करने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरोत्तम के समर्थकों का पुलिस पर पथराव

दतिया के SP मयूर खंडेलवाल के अनुसार, नरोत्तम मिश्रा के सर्मथकों का विरोध प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। करीब 3000 प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे-44 को ब्लॉक करके बैठे हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ है। आज सुबह 4 बजे के करीब टीम के साथ मौके पर गया। कलेक्टर पहले से वहां मौजूद थे, जिनके साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों को समझाया और जाम खोलने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी भड़क गए। उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव किया, जिसमे वे घायल हो गए। एडिशनल SP समेत 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाईवे पर लगा 15 किलोमीटर लंबा जाम

SP मयूर खंडेलवाल के अनुसार, हाईवे पर करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हैं। नरोत्तम के समर्थकों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन प्रदर्शनकारी पथराव करते रहे। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए दोबारा आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग करके उपद्रवियों को खदेड़ दिया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर टायर जलाकर आगजनी करने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग करके हाईवे को खुलवाया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, सरेंडर करने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी का इस्तीफा

दतिया उपचुनाव का उम्मीदवार पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को बनाए जाने पर नरोत्तम के समर्थकों में असंतोष का जो ज्वालामुखी फटा है, उसकी आग दिल्ली तक पहुंची है। विरोधस्वरूप देररात भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह और पूरी कार्यकारिणी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को इस्तीफे भेजे गए हैं, जिनमें पार्टी हाईकमान पर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अपमान का बदला लिया जाएगा। पूरी ताकत के देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। नरोत्तम मिश्रा को चुनाव उम्मीदवार न बनाकर पार्टी हाईकमान ने उपेक्षा की है।

विज्ञापन

प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की धमकी

रघुवीर सिंह कुशवाह ने इस्तीफे में लिखा कि उपेक्षा का शिकार हुए हैं। इसलिए मैं, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बड़ौनी पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, दतिया विधानसभा के 6 मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, दतिया, बड़ौनी के समस्त पार्षदगण तथा दतिया विधानसभा की 281 बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समेत पदों से इस्तीफा देता हूं। अगर हाईकमान ने अगले पार्टी 24 घंटे में नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी नहीं बनाया तो सभी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगे। फिर पूरे देश में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

दतिया में क्यों कराए जा रहे हैं उपचुनाव?

दरअसल, को-ऑपरेटिव बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में नाम आने के कारण कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है। दिल्ली की एक अदालत ने राजेंद्र भारती को दोषी करार देकर 3 साल की जेल की सजा सुनाई है। इसलिए उपचुनाव कराने पड़ रहे हैं।

नरोत्तम मिश्रा का क्यों काटा टिकट?

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा हार गए थे। इसलिए पार्टी ने सर्वे कराया कि प्रदेश में नेताओं को लेकर जनता की क्या राय है और जनता उनके कामों से कितनी खुश या नाखुश है? सर्वे में खुलासा हुआ कि नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी है। इसलिए नरोत्तम को टिकट नहीं दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ