MP Sehore Gullak Couple Suicide Case : मध्य प्रदेश के सीहोर में गुल्लक दंपति की मौत पर सियासत तेज हो गई। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। दंपति के सुसाइड के बाद जांच एजेंसी ईडी पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन से दंपति के बच्चों से बात की और भरोसा दिया कि इस मुद्दे को लोकसभा और विधानसभा में भी उठाएंगे।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को गुल्लक देने वाले बच्चों के बिजनेसमैन पिता मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा परमार ने आत्महत्या कर ली। दंपति ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सीहोर के आष्टा में शांति नगर के रहने वाले दंपति के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने सुसाइड का कारण बताया।
यह भी पढे़ं : MP: ग्वालियर में Pushpa 2 देख फैंस बना खूंखार, एक शख्स का काटा कान, FIR दर्ज
ईडी ने मनोज परमार के घर पर मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 5 दिसंबर को मनोज परमार के घर पर छापा मारा था। 4 पन्नों के सुसाइड नोट में दंपति ने लिखा कि एक पुराने 6 करोड़ के फ्रॉड केस में ईडी की ओर से उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। इस मामले में एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को मनोज परमार के घर गए और फोन से उनके बच्चों की राहुल गांधी से बात कराई।
यह भी पढे़ं : MP: भोपाल में कड़ाके की ठंड ने बदला स्कूलों का समय, जारी किया आदेश
जीतू पटवारी ने मृतकों के परिजनों से की बात
जीतू पटवारी ने मनोज परमार के पैतृक गांव हरसपुर में उनके परिजनों से भी मुलाकात की। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कई वरिष्ठ विधायक पहुंचे, जहां उन्होंने मनोज परमार के बेटे जो गुल्लक टीम संचालित करते हैं से भेंट की। उन्होंने इस पूरे मामले को लोकसभा और विधानसभा में उठाने की बात कही।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
20 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines