हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली की भगदड़ के बाद MP के रेलवे स्टेशन से सामने आया खौफनाक वीडियो; सुरक्षा व्यवस्था की उड़ी धज्जियां

Satna Railway Atation Huge Crowd Video Viral: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की खबरों के बीच मध्य प्रदेश के सतना रेलवे से दिल दहला वाला वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

Satna Railway Atation Huge Crowd Video Viral: दिल्ली रेलवे स्टेशन की हुई भगदड़ ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। जहां इस हादसे से सबक लेते हुए भोपाल रेलवे मंडल की तरफ से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश से सटे जिले सतना के रेल प्रशासन पर इन सब बातों का कोई खास प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। सतना रेल प्रशासन दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से सबक लेने की बजाय बेपरवाह दिख रहा है। दरअसल, सतना रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

पटरियों पर उतरे यात्री

वायरल वीडियो में सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ दिख रही है, जिसमें से कई लोग रेल पटरियों पर देखे गए। एक तरफ जहां यात्री जान जोखिम में डालकर महाकुंभ जाने के लिए आतुर हैं, वहीं दूसरी तरफ सतना रेलवे प्रशासन की ओर से भी यात्रियों की सुरक्षा को काफी हल्के में लिया जा रहा है। यह वीडियो सतना रेलवे प्रशासन के दावों की हकीकत पोल खोल रही है।

सुरक्षा व्यवस्था की उड़ी धज्जियां

ये वीडियो शनिवार और रविवार का है। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से 50 हजार से अधिक महाकुंभ स्नानार्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इससे रेल प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ गईं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि भारी भीड़ के बीच एक भी रेल प्रशासन, RPF, GRP, सिविल पुलिस या रेल सुरक्षाकर्मी नहीं हैं।

विज्ञापन

स्टेशन पर हुई भगदड़

हालांकि, सतना रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में बैठने की होड़ में हल्की भगदड़ भी हुई, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। दिल्ली स्टेशन भगदड़ हादसे में महाकुंभ यात्रियों की मौत के बाद सतना से महाकुंभ जाने वाले यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। बावजूद इसके, रेल पुलिस अपने ही दावे कर रही है।

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ के बाद भोपाल के स्टेशनों पर अलर्ट, ये निर्देश जारी

विज्ञापन

50 हजार से ज्यादा महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

जानकारी के अनुसार, सतना रेलवे प्रशासन RPF, GRP के अलावा रिजर्व बल, सिविल पुलिस, एक्स्ट्रा रेल सुरक्षाकर्मी और रेल सुरक्षा समिति के सदस्यों को यात्रियों की सुरक्षा में लगाया गया था। बता दें कि सतना रेलवे स्टेशन पर 50 हजार से ज्यादा महाकुंभ यात्री पहुंचे। सतना से चलने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए काफी साबित नहीं हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola