Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रीवा से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर में टॉप करने वाली खुशी सिंह परिहार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खुशी का सपना टीचर बनने का था। लेकिन सपना पूरा कर पाती, उससे पहले ही मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है। खुशी त्योंथर में पड़ते सोहागी थाना इलाके के गांव चुनरी की रहने वाली थी। 2020 में उसने 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा में पूरे मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था। अब सामने आया है कि उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
यह भी पढ़ें:सोसाइटी में साइकिल चला रही थी बच्ची, कार आई और कुचल गई…दिल दहला देगा ये वीडियो
परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में मातम पसरा है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। जब 22 साल की खुशी ने आत्महत्या की तब परिवार के लोग घर के दूसरे कमरे में थे। काफी देर तक बेटी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। जिसके बाद परिजन उसके कमरे में गए। जहां वह फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हो रही है।
रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली
खुशी एक होनहार स्टूडेंट थी। 2020 में उसने 12वीं कक्षा में 500 में से 486 नंबर हासिल किए थे। आर्ट विषय में उन्होंने पढ़ाई की थी। तब उसने बताया था कि सपना टीचर बनने का है। लेकिन रविवार को खुशी ने क्यों आत्मघाती कदम उठाया? इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घटना ने परिवार की रक्षाबंधन की खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया। खुशी ने 12वीं त्योंथर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल से पास की थी। टॉपर बनकर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया था। जिला प्रशासन के अलावा खुशी को कई संस्थाओं ने सम्मानित किया था। सोहागी थाना इंचार्ज पवन शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः 14 चोटें, खुली आंखें, प्राइवेट पार्ट कुचला… कोलकाता रेप-मर्डर में नए खुलासे
ये भी पढ़ेंः लड़की से रेट पूछने वाले मनचलों तक कैसे पहुंची पुलिस? नोएडा में कर रही थी कैब का इंतजार
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines