14 चोटें, खुली आंखें, प्राइवेट पार्ट कुचला...तड़प-तड़प कर मरी डॉक्टर, कोलकाता रेप-मर्डर में नए खुलासे

Doctor Postmortem Report: कोलकाता रेप-मर्डर केस पीड़िता डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के और खुलासे रूह कंपा देने वाले हैं। डॉक्टर के शरीर पर 14 चोटें मिली हैं और उसकी मौत तड़प-तड़प कर हुई। इतनी हैवानियत हुई कि सांस आंखों से निकल गए।

Kolkata Rape Murder Case Accused

Kolkata Rape Murder Case Accused

विज्ञापन

Kolkata Victim Postmortem Report Details: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्रूरता, बर्बरता, हैवानियत, दरिंदगी की सारी हदें पार की गईं। डॉक्टर को इतना दर्द दिया गया कि तड़त-तड़प कर उसकी मौत हो गई। आंखें तक खुली रह गईं। जी हां, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हवस की शिकार बनी डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पूरी डिटेल सामने आ गई है, जो रूह कंपा देगी।

रिपोर्ट में हुए खुलासे बता रहे हैं कि पीड़िता के शरीर में कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन पूरे शरीर पर 14 जगह चोटें मिली हैं और प्राइवेट पार्ट में भी गहरे जख्म हैं। आरोपी ने एक नहीं कई बार डॉक्टर के साथ रेप किया। एक से ज्यादा आरोपी भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और क्या कहती है?

विज्ञापन

पीड़िता के शरीर पर ऐसे जख्म मिले

  • प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह कुचल गया
  • दोनों हाथों से गला घोंटकर मारा गया
  • दोनों फेफड़ों में खून के थक्के जमे थे
  • प्राइवेट पार्ट से खून मिला तरल पदार्थ
  • बाएं हाथ, कंधे, घुटने, टखने पर खरोंच
  • योनि के पास हाइमन फटा था, खून बहता मिला
  • आंखों में खून के धब्बे और चश्मे के टुकड़े
  • आंखों की पुतलियां फैली हुई और स्थिर थीं
  • उंगलियों के सिरों और नाखूनों में नीला रंग
  • प्राइवेट पार्ट में फोर्सफुल पेनिट्रेशन से जख्म

यह भी पढ़ें:Video: स्कूल में लड़कियों के कपड़े उतरवाए, मैडम की अश्लील हरकतें देख रो-रोकर हुईं बेहोश

7 दिन से डॉक्टरों की हड़ताल जारी

डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। डॉक्टरों को अपनी सुरक्षा का डर सताने लगा है। इसलिए डॉक्टर्स इस बार मामले को आसानी से जाने नहीं देना चाहते। वे पिछले 7 दिन से हड़तार पर बैठै हैं। इमरजेंसी में काम कर रहे हैं, लेकिन OPD और अन्य सेवाएं बाधिंत हैं। डॉक्टर्स अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। आरोपी को फांसी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में स्वत: संज्ञान लिया है। 20 अगस्त को केस की सुनवाई होगी। CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला, जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच केस की सुनवाई करेगी। वारदात के बाद माहौल को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट को गत 17 अगस्त को एक याचिका देकर मामले में स्वत: संज्ञान लेने की अपील की गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ