Deputy CM Rajendra Shukla Diamond Jubilee Celebrations: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने 1 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत के 180 सीटर सेमिनार हाल का लोकार्पण किया। उन्होंने 6 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले कन्या छात्रावास तथा टेक्नॉलॉजी कम O2 पार्क का भूमि-पूजन भी किया।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि इंजीनियरिंग कालेज रीवा का कायाकल्प कर इसे आदर्श कॉलेज बनाया जाएगा। रीवा के विकास के लिए सभी संसाधनों की व्यवस्था की जायेगी। विकास कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में रीवा को अव्वल बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज रीवा के हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हमारा देश आने वाले समय में सुपर पॉवर इकोनॉमिक पॉवर के तौर पर स्थापित होगा। आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल है। छात्र नई-नई तकनीकों से परिचित हो रहे हैं। हम सबका कर्त्तव्य है कि अपनी भूमिका को तय करते हुए इसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती समारोह के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिक डॉ.एएस पिल्लई को आमंत्रित करने से इसका गौरव और भी बढ़ गया है।
उनके यहां मौजूद रहने से छात्रों को सीख मिलेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा इंजीनियरिंग कालेज और अल्ट्राटेक कंपनी के बीच एडवांस टेक्निकल शिक्षा के संबंध में किया गया एमओयू छात्रों के लिए लाभदायी होगा।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने टेकफेस्ट-2024 प्रदर्शनी का अवलोकन कर अलग-अलग स्टॉलों में प्रदर्शित उत्पादों और तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सेंटर आफ एक्सीलेंस में अलग-अलग प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित मॉडल को देखा और उनके विषय में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया।
अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. एएस पिल्लई ने कहा कि तेजी से बदलते हुए दौर में विद्यार्थी स्मार्ट तकनीक का उपयोग करें। प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में हो और सभी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहभागी बनें।
विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, कुलगुरू अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय राजकुमार आचार्य, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य वन संरक्षक राजेश राय सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, देश-विदेश से आए पूर्व छात्र और महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- ए-ग्रेड होगी रीवा की कृषि उपज मंडी, मध्य प्रदेश उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का दावा
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines