---विज्ञापन---

ए-ग्रेड होगी रीवा की कृषि उपज मंडी, मध्य प्रदेश उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का दावा

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में किया 15.64 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन।

---विज्ञापन---

Deputy CM Rajendra Shukla: कराहिया में स्थित कृषि उपज मंडी का जल्द ही स्वरूप बदलने वाला है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी के तौर पर विकसित कर ए-ग्रेड मंडी बनाया जाएगा।

किसानों की सुविधाओं के लिए सभी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम कराकर इसे सुव्यवस्थित व सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने के लिए प्रथम चरण के तहत 15 करोड़ 64 लाख रूपये लागत के अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

---विज्ञापन---

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा जिले में खेती का उत्पादन बढ़ रहा है। जिले में आने वाले सालों में 9 लाख एकड़ क्षेत्र में सिचाई की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, जिससे उत्पादन और बढ़ेगा और मंडी में खाद्यान्न की आवक अधिक होने से यह ए-ग्रेड मंडी बनेगी।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रयासों से रीवा की मंडी को आदर्श मंडी बनाये जाने की घोषणा की गई थी। उसी अनुक्रम में प्रथम चरण में विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। यह सभी कार्य एक वर्ष में पूर्ण कर लिये जायेंगे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नवीन सब्जी मंडी बन जाने से किसानों को सुविधाएं मिली साथ ही व्यापारियों का समय भी बचने लगा और उनका व्यापार तीन गुना बढ़ गया। उप मुख्यमंत्री ने मंडी में कराये जा रहे विकास कार्यों के अतिरिक्त अन्य आवश्यक कार्य भी प्राथमिकता से कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

---विज्ञापन---

उल्लेखनीय है कि रीवा कृषि उपज मंडी में प्रथम चरण में हाई राइज शेड, जल निकासी व्यवस्था, वाहन पार्किंग, कंक्रीट सड़क निर्माण, मुख्य गेट का सौन्दर्यीकरण और कैटल प्रोटेक्टर का निर्माण, मुख्य मार्ग पर डिवाइडर और गार्डन, 2 हजार टन गोदाम निर्माण, हम्माल तुलावटी के लिए रेस्टहाउस, कार्यालय भवन की मरम्मत, ए व बी ब्लाक दुकानों के पीछे शेड निर्माण, मंडी प्रांगण में दो स्थानों पर वाच टावर का निर्माण कराए जाने के साथ ही जनरेटर शेड स्थापित किया जायेगा साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे भी लगाये जायेंगे। अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित विभागीय  अधिकारी, किसान और व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-  ‘रामजी का मंदिर बन गया है, अब कृष्णजी का मुस्कुराना बाकी है’, झारखंड के पांकी में गरजे CM मोहन यादव

First published on: Nov 09, 2024 11:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola