Rewa Borewell Case CM Mohan Yadav Strict Action: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम मयंक को करीब 45 घंटे बाद बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि जब तक NDRF और SDRF की टीम ने उस नन्ही सी जान को बोरेवेल से बाहर निकाला तब तक बहुत देर हो गई थी। 6 साल का मयंक जिंदगी की यह जंग हार गया था। इस हादसे में मयंक की मौत के बाद राज्य की मोहन सरकार की तरफ से सख्त एक्शन लिया गया है। प्रदेश सरकार ने त्योंथर जनपद के सीईओ और एसडीओ पीएचई को निलंबित करने के निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने दी मामले की जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने X हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में सीएम मोहन यादव ने लिखा कि ‘रीवा जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे 6 साल के मयंक को प्रशासन द्वारा लगातार कोशिशों के बाद भी नहीं बचाया जा सका। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने मयंक के माता-पिता और पूरे परिवार को लेकर संवेदना व्यक्त की। सीएम यादव ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिवार को रेडक्रॉस की तरफ से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सीएम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार मयंक के परिवार के साथ खड़ी है।
यह भी पढे़ं: CM मोहन यादव ने MP की जनता को दिया बाबा अंबेडकर का संदेश, बोले- मुश्किलों के बीच मुकाम हासिल करो
मोहन सरकार का सख्त एक्शन
इसके अलावा सीएम ने अपनी इस पोस्ट में यह भी बताया है कि इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए त्योंथर जनपद के सीईओ और एसडीओ पीएचई को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरा आप सभी से अनुरोध है कि ऐसे बोरवेल को ढंक कर रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो और इसे रोका जा सके।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
47 mins agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
13 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
16 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
22 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines