---विज्ञापन---

CM मोहन यादव ने MP की जनता को दिया बाबा अंबेडकर का संदेश, बोले- मुश्किलों के बीच मुकाम हासिल करो

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए एक संदेश दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि मुश्किलों के बीच मुकाम हासिल करें।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इस बीच वह प्रदेश के प्रति अपने कर्तव्यों का भी निर्वाहन कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रविवार सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर महामानव हैं, जिन्होंने अपने जीवन में पढ़ाई से लेकर सर्विस तक कई कष्ट, परेशानी और अपमान सहे हैं। इतनी मुश्किलों और कष्टों के बीच बाबा अंबेडकर ने अपने जीवन में कई अलग-अलग मुकाम हासिल किए हैं। अगर हम उनके जीवन से थोड़ा बहुत भी कुछ सीखते हैं तो हम भी कामयाब हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

सीएम यादव ने दिया बाबा अंबेडकर का संदेश

सीएम मोहन यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपने मान-अपमान को भूलकर देशवासियों के बीच संदेश दिया। जीवन में शोषित वंचित, पीड़ित सभी के लिए लड़ाई लड़ी और इस वजह से वह भारत में मानव से महामानव बने। आजादी के समय जब हमें संविधान की आवश्यकता थी। तो सभी वर्गों को साथ लेकर, भारत की प्राचीन मान्यताओं को स्थापित करते हुए, ऐसा संविधान दिया कि आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र रूप गौरवान्वित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: पूर्व SDM निशा बांगरे का राजनीति से उठा मन, कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोली- यहां नारी के सम्मान की जगह नहीं

---विज्ञापन---

कांग्रेस पर लगाया आरोप 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर बाबा अंबेडकर को चुनाव हराकर संसद में जाने से रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘जिनके द्वारा निर्मित संविधान की बात कही गई, उनको रोकने का प्रयास उन्हीं लोगों के द्वारा किया गया जो आज उनके नाम पर वोट मांगने जाते हैं। लोकतंत्र की इस बेला में समाज उसका मूल्यांकन करेगा।’ हम सामाजिक एकता, लोकतंत्र की मजबूती के लिए बाबा साहब के अद्वितीय योगदान को याद करते रहेंगे।

First published on: Apr 14, 2024 04:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola