Rehli, Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023 LIVE: गोपाल भार्गव का रिकॉर्ड बरकरार, 72800 वोटों से दर्ज की लगातार 9 वीं जीत

Rehli, Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023 LIVE News Updates: रहली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गोपाल भार्गव को रिकॉर्ड जीत मिली है। वह 72800 वोटों से जीत गए हैं।

image (60)

Rehli, Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023 LIVE Updates: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम लगभग साफ हो चुके हैं। प्रदेश में रहली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गोपाल भार्गव ने अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा। उन्होंने 72800 वोटों से लगातार 9 वीं जीत दर्ज की है। बता दें कि भार्गव 1985 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार भी भाजपा ने रहली विधानसभा क्षेत्र से नौवीं बार भार्गव को अपना प्रत्याशी बनाया गया था। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में उन्होंने कांग्रेस के कमलेश साहू को हराया था। कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट से ज्योति पटेल को चुनावी मैदान में उतारा था। उन्हें 58116 वोट मिले हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

जीत को लालायित थी कांग्रेस

कांग्रेस को यहां साल 1988 में जीत मिली थी। इसके बाद से कांग्रेस को हमेशा हार का ही सामना करना पड़ा है। बता दें कि रहली विधानसभा में कांग्रेस जीतने को लालायित है। भार्गव 2003 से लगातार बीजेपी सरकार में मंत्री हैं। कांग्रेस, भाजपा के इस गढ़ में सेंध लगाना चाहती थी।

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

2018 विधानसभा चुनाव

2018 विधानसभा चुनाव की बात करें तो रहली सीट पर 14 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य तौर पर मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखने को मिला था। 2018 के चुनाव में बीजेपी के गोपाल भार्गव को 93,690 वोट मिले जबकि कांग्रेस के कमलेश साहू को 66,802 वोट मिले थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर नोटा रहा जिसे सिर्फ 2130 वोट मिले थे।बहरहाल, इस बार भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ