रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में मंगलवार को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बिलपांक थाना क्षेत्र में जमुनिया फंटे पर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने कई मजदूरों को रौंद दिया। इस भयावह दुर्घटना में 4 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 8 से ज्यादा मजदूरों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
अभी पढ़ें – मिजोरम में पत्थर की खदान धंसी, 15 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यूपी के रहने वाले थे मजदूर
मिली जानाकारी के अनुसार सभी मजदूर उत्तरप्रदेश के निवासी हैं, जिनमें कुछ अलीगढ़ से तो कुछ बुलंदशहर से फोरलेन की साईडिंग पर काम करने आए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक 100 मीटर दूर संकेतक लगा रखे थे। बावजूद इसके बेकाबू कार ने फोरलेन की साईडिंग पर काम कर रहे एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों को कुचल दिया।
अभी पढ़ें – MP Road Accident: दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मौके पर 4 युवकों की दर्दनाक मौत
एक ही परिवार से थे मृतक
हादसा इतना भीषण था कि 4 मजदूरों ने मौके पर दम तोड़ दिया। सभी मजदूर एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इधर इस दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय और टोल कर्मी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines