Ramniwas Rawat Congress MLA Join BJP: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले एमपी में कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के 6 महीने बाद कांग्रेस के एक और विधायक भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो श्योपुर जिले के विजयपुर से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत आज सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
रामनिवास रावत वियजपुर से 6 बार विधायक रह चुके हैं। रावत केंद्र सरकार में पूर्व मंत्री और विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। रामनिवास एमपी में ओबीसी का बड़ा चेहरा रहे हैं। इसके अलावा वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जानकारों की मानें तो वे पिछले कई दिनों से नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी का बड़ा कारण कांग्रेस आलाकमान द्वारा अनदेखी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष न बनाया जाना भी है। रामनिवास के भाजपा में जाने से लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा।
एमपी में कांग्रेस को दो दिन में 2 झटके
बता दें कि सोमवार 29 अप्रैल को कांग्रेस के इंदौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेकर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार विजयपुर के मंडी प्रांगण में सीएम मोहन यादव की जनसभा में रामनिवास रावत आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोतम मिश्रा और स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे।
राहुल गांधी की भिंड में सभा आज
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के 6 महीने के भीतर रामनिवास रावत दूसरे विधायक होंगे जो भाजपा में शामिल होंगे। इससे पहले 29 मार्च को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से तीन बार के विधायक कमलेश शाह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस सब के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां से वे भिंड जाएंगे जहां वे पार्टी के उम्मीदवार फूल सिंह बरैया के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। फूल सिंह बरैया के सामने भाजपा ने संध्या राय को उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ेंः इंदौर में अक्षय कांति की बगावत के बाद जानें कांग्रेस का प्लान ‘B’, भाजपा भी एक्टिव
ये भी पढ़ेंः इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने आखिरी दिन क्यों बदला पाला? सामने आए ये बड़े कारण
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
7 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
7 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
8 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
13 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines