इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने आखिरी दिन क्यों बदला पाला? सामने आए ये बड़े कारण

Akshay Kanti withdraw Nomination Behind Reason: इंदौर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में सियासी गलियारे में चर्चा है कि ऐसे क्या कारण जिनके कारण कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

Why Akshay Kanti withdraw Nomination from Indore

अक्षय कांति बम ने क्यों बदला पाला? यहां जानें

Akshay Kanti withdraw Nomination from Indore: MP में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले भाजपा ने एक और बड़ा खेला कर दिया। एमपी की इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। आज नामांकन वापसी की आखिरी तारीख थी ऐसे में अक्षय ने भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ जाकर नामांकन वापस ले लिया। वे थोड़ी देर में भाजपा कार्यालय जाकर बीजेपी का दामन थाम लेंगे। ऐसे में अक्षय कांति के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस एक बार फिर बैकफुट पर है और चारों ओर फजीहत भी हो रही है। ऐसे में आइये जानते हैं ऐसे क्या कारण थे जिसके कारण अक्षय कांति ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

1. मीडिया सूत्रों की मानें तो अक्षय कांति का जमीन से जुड़ा एक विवाद कई दिनों से चल रहा है। कांति के नामांकन के बाद से पुलिस ने इस केस में गवाहों के बयान दर्ज करवाए। इससे कांति पर दबाव बढ़ गया। इस मामले में पुलिस ने 307 जैसी धारा भी लगा सकती है। जो कि हाफ मर्डर की धारा है।

2. जमीन विवाद के अलावा एक मामला उनके काॅलेज से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार उनका एक काॅलेज है जिसको लेकर लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर शिक्षा विभाग से इसकी मान्यता ली। अब खबर थी कि शिक्ष विभाग ने काॅलेज की मान्यता संबंधी अनियमिताओं की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर विभाग उनकी मान्यता भी रद्द कर सकता है।

3. ऐसे में भाजपा लगातार कांति बम पर दबाव बना रही थी इसके बाद लगातार हो रही शिकायतों और एफआईआर के बाद उन्होंने बीजेपी की सदस्यता मंजूर कर ली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ