MP New Cabinet Minister Ramniwas Rawat: मध्य प्रदेश के मोहन यादव सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ है, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। शपथ समारोह में एक बड़ी गड़बड़ी हो गई। दरअसल, शपथ लेते समय रामनिवास रावत से एक बड़ी भूल हो गई, उन्होंने कैबिनेट मंत्री की जगह राज्यमंत्री की ले ली थी। हालांकि, 15 मिनट के अंतराल के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रामनिवास रावत को दोबारा कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई, जिसके बाद उनका शपथ ग्रहण पूरा हुआ।
क्या बोले रामनिवास रावत?
शपथ ग्रहण के बाद न्यूज 24 से बात करते हुए रामनिवास रावत ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वह जल्द विधायक पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा देंगे विपक्ष इसकी चिंता ना करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे मंत्री पद से विपक्ष को दिक्कत है तो वह कानूनी कार्रवाई करें, मैं जवाब देने को तैयार हूं। मैंने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के लिए शपथ ली है।
यह भी पढ़ें: MP Cabinet Expansion: मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शामिल हुए रामनिवास रावत, जानें शपथ के बाद क्या बोले CM मोहन
2 महीने पहले ही हुए थे BJP में शामिल
रामनिवास रावत के शपथ ग्रहण के दौरान राजभवन में सीएम मोहन यादव भी मौजूद थे। बता दें कि, रामनिवास रावत 2 महीने पहले ही लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर 6 बार विधायकी का चुनाव जीत चुके हैं। फिलहाल आज शपथ के बाद मोहन मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है, मंत्रिमंडल में 34 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में 3 पद अभी भी खाली है।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
3 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
16 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
19 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines