कौन है पुष्पमित्र भार्गव, जिसने Ram Mandir को लेकर दी चेतावनी, कहा-आदेश मानो...

Ram Mandir Inauguration: इंदौर के मेयर पुष्पमित्र भार्गव ने मॉल में राम मंदिर की रिप्लिका लगाने का निर्देश दिया था। जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जाहिर की है।

Pushyamitra Bhargava on Ram Mandir Inauguration

राम मंदिर पर इंदौर के मेयर पुष्पमित्र भार्गव

विज्ञापन

Ram Mandir Inauguration: M.Phil की डिग्री, लॉ में LL.M यह प्रोफाइल है मध्यप्रदेश, इंदौर के मेयर Pushyamitra Bhargava का। हाल ही में वह ram mandir inauguration पर इलाके के मॉल, होटलों व अन्य जगह पर राम मंदिर का मॉडल लगाने के निर्देश लेकर चर्चा में आए हैं। Bhargava अपना हाई प्रोफाइल लीगल करियर छोड़कर राजनीति से जुड़े थे।

पहले जान लें मेयर ने क्या दिया था आदेश

इंदौर के मेयर पुष्पमित्र भार्गव ने बीते दिनों यह निर्देश जारी किए थे कि इलाके के सभी दुकानदार, मॉल एडमिनिस्ट्रेशन, होटल, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस आदि जगहों पर Ram Mandir का मॉडल (replica ) लगाया जाए। आदेश में स्पष्ट किया गया था कि यह मॉडल 15 जनवरी से 22 जनवरी तक लगाना है।

Advertisment

क्रिसमस ट्री लगा सकते हैं तो राममंदिर की रिपब्लिक क्यों नहीं

मेयर के इस आदेश के बाद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध भी किया। जिस पर मेयर ने सख्ती बरतते हुए कहा था कि जब क्रिसमस पर मॉल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर 22 दिसंबर से 2 जनवरी तक क्रिसमस ट्री और सेंटा क्लॉज लगाया जा सकता है तो किसी को राम मंदिर का मॉडल लगाने पर कोई एतराज नहीं होना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका कहना था कि बिना किसी ठोस कारण के जो ऐसा नहीं करेगा इंदौर की जनता जानती है कि उनके साथ क्या करना है।

मुंबई से साइबर लॉ में डिप्लोमा किया है

इंदौर में जन्मे पुष्पमित्र भार्गव ने शहर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ लॉ से एम फिल डिग्री और लॉ में LL.M की है। इससे पहले उन्होंने उन्होंने लॉ में ग्रेजुएशन की। जानकारी के अनुसार मेयर ने मुंबई के Government Law College, से साइबर लॉ में डिप्लोमा किया है। इतना ही नहीं इलाहाबाद से उन्होंने जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में सर्टिफिकेट कोर्स किया है। स्टूडेंट लाइफ में ही वह आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ