Indore Couple Missing: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री में शिलॉन्ग से लापता पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर के एक ढाबे से पुलिस ने अचेत अवस्था में गिरफ्तार किया है। सोनम ने अपनी मां को फोन कर अपनी लोकेशन बताई थी और कहा कि वह गाजीपुर में है, ढाबे पर मौजूद है और उसे वहां से तुरंत ले जाए। सोनम को अचेत अव्सथा में देखकर पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट करवाएगी। बता दें कि राजा और सोनम हनीमून के लिए शिलॉन्ग गया था, जहां दोनों लापता हुए थे। उसके बाद 2 जून को राजा की लाश बरामद की गई थी लेकिन सोनम गायब थी। इस बारे में मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा का भी बयान सामने आया था, जिसमें वह मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की बात कह रहे थे।
मां से की थी बात
बता दें कि हाल ही में मां ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि पुलिस, राज्य सरकार और केंद्र सरकार जल्द से जल्द सीबीआई जांच करें और उनकी बेटी को ढूंढ कर घर वापस लाए। मगर इस कहानी का रूख बदल गया है, सोनम ने खुद मां को फोन कर बताया कि वे गाजीपुर में एक ढाबे पर मौजूद है। उन्हें वहां से ले जाया जाएं, जिसके बाद गाजीपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने की आरोपियों की गिरफ्तारी
मेघालय पुलिस ने मर्डर केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इस मामले में कुल 4 आरोपी जिसमें 1 महिला के शामिल होने की खबर पहले भी सामने आ चुकी है। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों को एक साथ लेकर उनका आमना-सामना करवाएगी, जिससे इस मिस्ट्री की पूरी सच्चाई सामने आ सके। यह कांफ्रंटेशन जल्दी ही होगा, जिसमें सोनम सहित सभी आरोपी पुलिस के सामने बैठेंगे।
गाजीपुर रवाना हुई इंदौर पुलिस
आगे की जांच के लिए इंदौर पुलिस टीम गाजीपुर पहुंच रही है जहां से सोनम को गिरफ्तार किया गया है। सोनम की गिरफ्तारी और मेडिकल जांच ने मर्डर मिस्ट्री में कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही इस पूरे मामले की पूरी सच्चाई सामने ले आएगी। साथ ही, पुलिस ने यह भी साफ किया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आरोपियों को सजा मिलेगी।
ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम का हाथ, मेघालय के DGP का सुपारी किलिंग पर बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines