राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम का हाथ, मेघालय के DGP का सुपारी किलिंग पर बड़ा खुलासा

Raja Raghuvanshi murder: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सोमवार की सुबह बड़ा अपडेट सामने आया। जब ये जानकारी मिली कि सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर किया है। वहीं इस मामले में मेघालय के डीजीपी ने बड़ा खुलासा किया है। आइये जानते हैं हत्याकांड को लेकर डीजीपी ने क्या खुलासा किया?

Sonam Raghuvasnhi Arrest

मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग और गाजीपुर में ढाबे पर बैठी सोनम (Pic Credit- X)

Meghalaya DGP statement: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एमपी के रहने वाले 3 हमलावरों को अरेस्ट किया है। फिलहाल सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है। गाजीपुर पुलिस ने सोनम को अरेस्ट कर लिया है। इंदौर पुलिस गाजीपुर पुलिस के संपर्क में है। वह सोनम के लिए गाजीपुर के लिए रवाना हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो सोनम 2 घंटे पहले मिली है। मामले को लेकर मेघालय के डीजीपी का बड़ा बयान सामने आया है।

मेघालय के डीजीपी ने बयान देकर सोनम ने पति राजा की हत्या के लिए सुपारी किलर हायर किया था। उसी ने पति सोनम की हत्या की साजिश रची। अब तक इस हत्याकांड में सोनम समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है। मामले को लेकर मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इंदौर के राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्यप्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को अरेस्ट किया गया है। महिला ने सरेंडर कर दिया है वहीं एक अन्य हमलावर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मां बोलीं- जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

अब इस पूरे मामले में सोनम की मां का बयान भी सामने आया है। सोनम की मां ने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। उसकी मां ने मांग की है कि राजा के कातिल का पता लगना चाहिए। दैनिक भास्कर के अनुसार मामले में सोनम के पिता देवीसिंह ने बताया कि रात में करीब 2 बजे सोनम ने भाई गोविंद को कॉल किया। गोविंद ने गाजीपुर में स्थित अपने एक परिचित को वहां पर भेजा। इसके बाद सोनम की फोन पर बात हो पाई।

गाजीपुर एसपी ने क्या कहा?

वहीं गाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सोनम को गाजीपुर में एक ढाबे पर बेहोश हालत में पाया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल सोनम को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है और उसका मेडिकल करवाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ