राजा हत्याकांड मामले में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक अलका नाम की लड़की का जिक्र सामने आया है। राजा के परिवार का कहना है कि अलका, सोनम की सबसे खास दोस्त थी और हर वक्त उसके साथ रहती थी।
‘सच निकली ज्योतिषी की बात’
राजा रघुवंशी की मां, उमा रघुवंशी ने बताया कि एक ज्योतिषी ने कहा था कि इस हत्याकांड में दो लड़कियां शामिल हैं। एक सोनम है, लेकिन दूसरी लड़की कौन है, इसका पता पुलिस लगाए। उन्होंने कहा, “सोनम की एक खास दोस्त थी जो हर समय उसके साथ रहती थी। पुलिस को उसकी पहचान करनी चाहिए और उससे पूछताछ करनी चाहिए।”
उमा रघुवंशी का यह भी कहना है कि शादी के वक्त राजा बहुत खुश था, लेकिन सोनम खुश नहीं दिख रही थी। अब लगता है कि सोनम इसलिए खुश नहीं थी क्योंकि वह मेरे बेटे की हत्या की साज़िश रच रही थी। उन्होंने कहा, “अगर हमने सोनम के हावभाव पर गौर किया होता, तो शायद आज मेरा बेटा जिंदा होता।”
‘सोनम का हो नार्को टेस्ट’
राजा के भाई ने भी सवाल उठाए हैं कि सोनम ने आठ दिन तक कुछ नहीं बताया, तो दो दिन की पुलिस हिरासत में क्या बता देगी? परिवार का कहना है कि सोनम का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस दोस्त का ज़िक्र हो रहा है, उसका नाम अलका है। जानकारी के अनुसार, सोनम शादी से पहले से ही अलका के साथ बेहद नजदीकी रिश्ते में थी और शादी के बाद भी लगातार उसके संपर्क में थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम और अलका के बीच सिर्फ मित्रता नहीं, बल्कि संभवतः समलैंगिक संबंध भी था।
पुलिस अब अलका के कॉल रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री और जीपीएस लोकेशन की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि जिस दिन राजा की हत्या हुई, उसके बाद सोनम अगर किसी के संपर्क में सबसे अधिक थी तो वह अलका ही थी। कहा जा रहा है कि राजा की हत्या के बाद गाजीपुर तक बुर्का पहनकर भागने के दौरान अलका के साथ सोनम संपर्क में थी। अलका की भूमिका पर अब पुलिस की नजरें टिकी हैं।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
18 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines