Sonam Raghuvanshi Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका बॉयफ्रेंड राज कुसवाहा, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत शामिल हैं। ये पांचों आरोपी इस समय मेघालय पुलिस की रिमांड पर हैं। लेकिन अब इस हत्याकांड मामले में 2 नए किरदारों की एंट्री हुई है। दरअसल, गाजीपुर में सरेंडर होने के पहले सोमन को बनारस के बस स्टैंड पर 2 लड़कों के साथ देखा गया।
मैंगो जूस पीते दिखी सोनम
दरअसल, राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी के पास बनारस की लड़की का फोन आया था। गाजीपुर के सैदपुर रहने वाली इस लड़की ने सोनम को बनारस से गाजीपुर जाते हुए देखा था। इतना ही नहीं, इस लड़की ने सोनम को गर्मी में चेहरा ढकने के लिए भी टोका था और कहा कि गर्मी में चेहरा क्यों ढका हुआ है। चश्मदीद लड़की ने बताया कि सोनम उसे गाजीपुर में सरेंडर से 2 घंटे पहले बनारस बस स्टैंड पर 2 लड़कों के साथ दिखी थी। यहां वह बेखौफ और शांत होकर मैंगो जूस पीते दिखाई दी। लड़की ने राजा रघुवंशी के भाई को बताया कि दोनों लड़कों ने सोनम को रात करीब 11:30 बजे बनारस से गोरखपुर जाने वाली यूपी डिपो की बस में बैठाया था। इस दौरान सोनम ने काली पेंट और काली शर्ट पहनी हुई थी और मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi Case: बॉयफ्रेंड के साथ फिर वायरल हुई सोनम रघुवंशी की नई तस्वीर, आंखों में दिखी खुशी
नार्को टेस्ट की मांग
बता दें कि हाल ही में राजा रघुवंशी के भाई सचिन ने हत्याकांड में नार्को टेस्ट की मांग की थी। राजा के भाई सचिन ने कहा कि इस मामले के सभी आरोपियों का नार्को टेस्ट किया जाना चाहिए। क्योंकि सोनम और राज बार-बार बयान बदल रहे हैं। सचिन का कहना है कि सोनम शातिर है, इंदौर में सोनम 14 दिनों तक रुकी रही, लेकिन आखिर कैसे किसी को उसकी खबर नहीं मिल पाई।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines