Raisen Road Accident: मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं, अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब भोपाल एम्स अस्पताल से मृतक बच्चे के शव को घर ले जाते समय एंबुलेंस पीछे से ट्रॉले में जा घुसी, जिससे मौके पर ही बच्चे की दादी और एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
घायलों को 108 की मदद से पहुंचाया गया हॉस्पिटल
यह घटना जिले के सांची थाना क्षेत्र रात करीब 1 बजे की है। हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस में फंसे घायलों को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर सांची सलामतपुर और रायसेन थाने की पुलिस पहुंची। घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्राले में पीछे से जा घुसी एम्बुलेंस
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा लोकेंद्र मिश्रा (5) की मौत के बाद परिजन शव को भोपाल एम्स से प्राइवेट एंबुलेंस से सागर जिला ले जा रहे थे। इसी बीच एंबुलेंस चालक को नींद आई तो उसने अपने साथ आए चालक अरबाज को एंबुलेंस चलाने के लिए बोलकर खुद बगल वाली सीट पर सो गया। इसी दौरान सांची रोड पर कोड़ी के पास आगे चल रहे ट्रॉले में क्रॉसिंग के दौरान एम्बुलेंस पीछे से जा घुसी और यह हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें-MP: पहले प्रेमिका को मारा; फिर पकड़े जाने के डर से खुद को मारी गोली, जांच के बाद हुआ खुलासा
पांच लोग थे सवार
एंबुलेंस में बच्चे के शव के अतिरिक्त पांच लोग सवार थे। इस हादसे में मौके पर ही बच्चे की दादी जयंती मिश्रा, एंबुलेंस ड्राइवर फिरोज खान की मौत हो गई। जबकि बच्चे के पिता विकास मिश्रा, परिजन रामस्वरूप और मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बगल वाली सीट पर बैठे ड्राइवर के फरार होने की सूचना है।
बता दें कि बच्चा बहुत दिनों से बीमार था उसका भोपाल स्थित एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। लेकिन किडनी फेल होने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग बच्चे का शव लेकर घर जा रहे थे।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
9 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines