हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मुरैना में रेलवे का अजब कारनामा: भगवान बजरंग बली को अतिक्रमण का नोटिस, मंदिर खाली करने काे कहा

विज्ञापन
मंदिर पर लगा नोटिस

मुरैना से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश के मुरैना में रेल विभाग के द्वारा एक अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है। विभाग के द्वारा एक अजीबोगरीब नोटिस मंदिर में विराजमान भगवान बजरंग बली को जारी कर दिया है। सबसे हैरत की बात यह है कि रेलवे ने इस नोटिस में बजरंग बली को ही अतिक्रमणकारी बताते हुए सात दिन में अतिक्रमण हटाने को भी कहा है।

और पढ़िए –Uttarakhand Patwari Exam: एक लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, CM धामी बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

सात दिन में खाली करने को कहा 

साथ ही रेलवे की तरफ से यह भी चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण न हटाने पर रेलवे जबरन कार्रवाई करेगा और जेसीबी आदि के खर्च की वसूली बजरंग बली से होगी। दरअसल, इस समय ग्वालियर- श्योपुर ब्रॉडगेज लाइन का काम चल रहा है और मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील में एक भगवान हनुमान जी का मंदिर ब्रॉडगेज लाइन के बीच में आ रहा है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Delhi News: मनीष सिसोदिया बोले-मंदिरों को तोड़ने पर राजनीति कर रहे एलजी

 

नोटिस हो रहा वायरल 

यह भी बताया जा रहा है कि यह मंदिर रेलवे की जमीन है इसलिए रेल विभाग ने यह अजीबोगरीब नोटिस स्वयं भगवान हनुमान जी को ही नोटिस जारी कर दिया है। रेल विभाग ने यह नोटिस बजरंगबली को दिया है और इस नोटिस में भगवान हनुमान जी को अतिक्रमण बताते हुए लिखा है कि आपने रेलवे की जमीन पर में मकान बनाकर अतिक्रमण किया है। नोटिस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola