राहुल गांधी ने शेयर की मां सोनिया गांधी की तस्वीर, भोपाल में हुई थी प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

Rahul Gandhi Sonia Gandhi

Rahul Gandhi Sonia Gandhi

Rahul Gandhi Tweet: बेंगलुरू से लौटते वक्त राहुल गांधी और सोनिया गांधी के चार्टर्ड प्लेन की मंगलवार को भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। प्लेन में तकनीकी खराबी के चलते राजा भोज एयरपोर्ट पर उतारा गया था। जिसके बाद राहुल और सोनिया गांधी फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए थे। बुधवार को राहुल गांधी ने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ऑक्सीजन मास्क पहने नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

मां, प्रेशर में भी दया का आदर्श उदाहरण

राहुल गांधी ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ मां, प्रेशर में भी दया का आदर्श उदाहरण है।’ राहुल गांधी की यह पोस्ट तेजी से लाइक की जा रही है। बता दें कि मंगलवार को राहुल गांधी और सोनिया गांधी करीब डेढ़ घंटे तक भोपाल में रुके थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की थी।

विज्ञापन

दरअसल, सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेंगलुरू में हुई विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। लेकिन जब प्लेन भोपाल के पास पहुंचा तो उसमें कुछ तकनीकी खराबी आई थी। जिसके बाद भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।

कर्नाटक की तरह मिलकर लड़ेंगे चुनाव

राहुल गांधी से इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, कुणाल चौधरी और आरिफ मसूद ने मुलाकात की थी। जहां राहुल ने सभी नेताओं से कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की बात कही थी। बता दें कि राहुल गांधी जल्द ही मध्य प्रदेश के विंध्य अंचल का दौरा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ