---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 82वां दिन, इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ा राहुल गांधी का कारवां

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 72वां दिन है। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का आज छठा दिन है। आज सुबह इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से यात्रा की शुरुआत […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 72वां दिन है। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का आज छठा दिन है। आज सुबह इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से यात्रा की शुरुआत की। राहुल के साथ 137 यात्री पैदल चल रहे है। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के इंदौर में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी करीब 1400 किमी है।

 

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज छठे दिन आज सुबह मध्यप्रदेश के इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से शुरुआत की। राहुल गांधी का कारवां आज इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ा। रास्ते में एक साइकिल सवार भी यात्रा में शामिल हुआ और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुछ पलों के लिए पैदल यात्रा को विराम देते हुए उसकी साइकिल के पैडल मारते नजर आए। साइकिल से पहले राहुल यात्रा के दौरान बुलेट बाइक चलाते हुए भी नजर आए थे। इंदौर के मशहूर शायर राहत इंदौरी के बेटे सतलज राहत भी यात्रा में शामिल हुए। सतलज ने बताया कि उन्होंने अपने दिवंगत पिता पर केंद्रित दो किताबें गांधी को पदयात्रा के दौरान भेंट कीं। जिनमें राहत इंदौरी की आत्मकथा शामिल है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘दक्षिण का द्वार’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। छह दिनों में यह यात्रा मध्य प्रदेश में अपना आधे से ज्यादा सफर पूरा कर चुकी है। इस दौरान गांधी की अगुवाई में पदयात्रियों का कारवां बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से गुजरा है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में है।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर चुकी। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2022 08:40 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola