हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन को मिला एक और स्टॉपेज, अब यहां भी रुकेगी गाड़ी

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले को एक और ट्रेन स्टॉपेज की सौगात मिली है। जबलपुर-पुणे ट्रेन अब बुरहानपुर में भी रुकेगी। भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
MP NEWS

MP News (दीपक सोहले): मध्य प्रदेश को एक और ट्रेन स्टॉपेज की सौगात मिली है। जबलपुर-पुणे ट्रेन अब बुरहानपुर में भी रुकेगी। भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने चालक दल का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया। वहीं उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार जताया है।

बीजेपी के स्थापना दिवस पर बुरहानपुर रेलवे स्टेशन को एक और ट्रेन के स्टॉपेज की सौगात मिली है। देर शाम जबलपुर-पुणे विशेष ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि बुरहानपुर में इस ट्रेन के स्टॉपेज से वकीलों को जबलपुर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और सेवा करने वाले लोग पुणे जाते हैं, इससे इन लोगों को फायदा मिलेगा।

छात्रों और कर्मचारियों को फायदा

इस ट्रेन से बुरहानपुर के हजारों छात्रों और कर्मचारियों को फायदा होगा। जिले से बड़ी संख्या में छात्र पुणे में पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग पुणे में उच्च पद पर काम कर रहे हैं। इस ट्रेन का पहला ठहराव 6 अप्रैल को रात 8 बजे लालबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- ट्रेन में लगी आग, धू-धू कर जला कोच! खिड़की तोड़कर कूदे यात्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola