मध्य प्रदेश के सीधी में एक महिला ने अपने गांव की टूटी सड़क बनवाने के लिए सांसद और सरकार से मांग की, तो उसे चौंकाने वाला जवाब मिला। महिला का कहना है कि गांव की सड़क टूटी हुई है, और अगर कोई बीमार हो जाता है तो उसे अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं, गांव में कई महिलाएं गर्भवती हैं, अगर उन्हें अस्पताल जाना पड़ा तो सड़क ही नहीं है। महिला का वीडियो वायरल हुआ तो सांसद ने अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने कहा था कि डिलीवरी डेट बताएं, हम उठवा लेंगे।अब महिला ने कहा है कि सांसद जी, हेलीकॉप्टर भेजिए, अब हमें पीड़ा शुरू हो गई है।
गर्भवती महिला लीला साहू ने वीडियो बनाकर अपने गांव की सड़क बनाए जाने की मांग उठाई थी। जब उनका वीडियो वायरल हुआ, तो बात सांसद तक पहुंच गई। सीधी से सांसद राजेश मिश्रा ने कहा था कि हमारे पास एंबुलेंस है, अस्पताल है, हर इलाके में आशा कार्यकर्ता हैं। अगर समस्या है, तो अस्पताल में भर्ती हो जाओ। डिलीवरी की एक डेट होती है, उससे पहले उठवा लेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि आज मोहन यादव की सरकार है, जरूरत पड़ती है तो हम हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज से मरीज को इलाज के लिए भेजते हैं।
अब लीला साहू ने कहा- सांसद जी, भेजिए हेलीकॉप्टर
लीला साहू ने एक और वीडियो जारी कर कहा है कि हमें कल से ही दर्द शुरू हो गया है। सांसद जी ने कहा था कि हेलीकॉप्टर भेजेंगे। अब जरूरत आ गई है, प्लीज हमें उठवा लीजिए। सीधी जाने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। सड़क खराब है, कोई गाड़ी यहां आ नहीं रही है। ऐसे में अब हमें उठवाने का कष्ट करें, हेलीकॉप्टर भेज दीजिए।
सड़क निर्माण शुरू
वहीं, स्थानीय कांग्रेस नेता का दावा है कि अब उन्होंने अपने निजी खर्च से लीला साहू के गांव की सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। सड़क बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने इसको लेकर सरकार पर हमला भी बोला है। सीधी जिले की चुरहट विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता अजय सिंह विधायक हैं।
यह भी पढ़ें : कौन हैं MP के सांसद राजेश मिश्रा और PWD मंत्री? जिन्होंने गर्भवती महिला की मांग पर दिए विवादित बयान
उनका कहना है कि लीला साहू के गांव में बन रही सड़क का निर्माण उन्होंने अपने निजी खर्च से शुरू कराया है। सोशल मीडिया पर अजय सिंह ने लिखा कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क से जुड़ी समस्या बनी हुई है। लगातार मीडिया के माध्यम से समस्या उठाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जब सरकार आंख मूंद कर बैठी हो, तो खुद ही समाधान ढूंढ़ना होता है। प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों की समस्या जल्द से जल्द दूर हो जाए।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
48 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
14 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines