Damoh Spa Center Police Raid: बी.डी. शर्मा, दमोह: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के दमोह में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देख खुद पुलिस भी दंग रह गई। दमोह के स्पा सेंटर पर पुलिस और बाल आयोग की टीम ने शनिवार को छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि मसाज के बहाने युवकों को बुलाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसकी पड़ताल करने के बाद पुलिस ने बाल आयोग की टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां पुलिस को स्पा सेंटर में एक नाबालिग बच्चा भी मिला।
ओशन थाई स्पा सेंटर में मारा छापा
जानकारी के अनुसार, पुलिस ओर आयोग की टीम ने दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन चौराहा स्थित ओशन थाई स्पा सेंटर में करीब 8 बजे छापा मारा तो वहां ब्लैकमेलिंग और अवैध गतिविधियां संचालित होने का पता चला। इस कार्रवाई में पुलिस के साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक तिवारी भी शामिल थे।
स्पा सेंटर में मिला नाबालिग
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिली थी कि स्पा सेंटर में नाबालिग बच्चों को मसाज के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा है। किसी एक बच्चे ने बाल कल्याण समिति के पास जाकर इसकी शिकायत भी की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रेड की। जहां पर एक कमरे में एक संदिग्ध नाबालिक भी मिला। पुलिस ने स्पा सेंटर के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
हाथ में दर्द का इलाज कराने गया था बच्चा
सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि कुछ चीज संदिग्ध पाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक तिवारी का कहना है कि एक बच्चे ने शिकायत की थी कि उसे हाथ में दर्द था। वह मसाज कराने के लिए स्पा सेंटर गया था। वहां उससे 1000 रुपये लिए गए। मसाज देने वाली युवती ने उससे डेढ़ हजार रुपए लिए और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। अंदेशा है कि रूम के अंदर गुप्त कैमरे हो सकते हैं, जिसमें उसकी रिकॉर्डिंग की गई होगी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए स्पा सेंटर की एक युवती को पुलिस अपने साथ कोतवाली लेकर भी पहुंची है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
19 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines