PM Modi Visit Chitrakoot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी आज मध्य प्रदेश के चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक मोदी दोपहर में करीब 1.45 बजे पहुंचेंगे। इसको लेकर प्रशासन की ओर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर करीब 1:45 बजे सतना जिले के चित्रकूट पहुंचेंगे। यहां पीएम श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान पीएम रघुबीर मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। साथ ही श्री राम संस्कृत महाविद्यालय का भी दौरा करें। इसके बाद स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और जानकीकुंड चिकित्सालय के नए विंग का उद्घाटन करेंगे।
देश के विकास में निभाई थी अहम भूमिका
बताया गया है कि पीएम मोदी स्व. अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्म वर्ष समारोह के मौके पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अरविंद भाई मफतलाल स्वतंत्रता के बाद के भारत के अग्रणी उद्यमियों में से एक थे, जिन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
जगद्गुरु रामानंदाचार्य का आशीर्वाद लेंगे
चित्रकूट दौरे के वक्त पीएम मोदी तुलसी पीठ भी जाएंगे। दोपहर करीब 3:15 बजे वह कांच मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामानंदाचार्य का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान पीएम तीन पुस्तकों अष्टाध्यायी भाष्य, रामानंदाचार्य चरितम और भगवान श्री कृष्ण की राष्ट्रलीला का विमोचन करेंगे।
बता दें कि तुलसी पीठ, मध्य प्रदेश के चित्रकूट में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान है। इसकी स्थापना साल 1987 में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की ओर से की गई थी। तुलसी पीठ हिंदू धार्मिक साहित्य के अग्रणी प्रकाशकों में से एक है।
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines