पूरी नवरात्रि व्रत रहा, अष्टमी पर मंदिर गया और काट ली गर्दन! युवक ने की अपनी ही बलि देने की कोशिश

Panna News : भगवान की भक्ति के कई अनोखे नजारे आपने देखे होंगे। लेकिन, मध्य प्रदेश के पन्ना से जो खबर आई है वह यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि भक्ति का ऐसा भी नशा क्या जिसमें आदमी अपनी ही जान लेने को तैयार हो जाए।

Man Holding A Knife

Representative Image (Pixabay)

Man Tried To Sacrifice Himself : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से भक्ति का अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने देवी मां के मंदिर में अपनी ही बलि देने की कोशिश कर डाली। जानकारी के अनुसार यह युवक पूरी नवरात्रि व्रत रहा था। अष्टमी के दिन वह मंदिर पहुंचा और हसिए से अपनी गर्दन पर वार कर दिया। थोड़ी ही देर में मंदिर में चारों ओर खून फैल गया। पुजारी और मंदिर में मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ा और अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

यह घटना पन्ना जिले की ग्राम पंचायत केवटपुर के तहत आने वाले भखुरी गांव का है। इस गांव का निवासी राजकुमार यादव नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ में रहा रहा था। शुक्रवार को अष्टमी के मौके पर वह गांव के विजयशन देवी मंदिर गया। यहां उसने पहले पूजा की और बाद में अचानक अपनी गर्दन पर हसिया मार लिया। तुरंत वहां खून बहने लगा। मंदिर में मौजूद लोगों ने उसे रोका और पुलिस को जानकारी दी गई। उसे अजयगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन

अपने ऊपर देवी आने की बात कहता था राजकुमार

लेकिन, उसकी हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर गिया गया। राजकुमार की मां का कहना है कि उसका बेटा 5 साल से अपने ऊपर देवी मां के आने की बात कहता था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस गांव में स्थित विजयशन देवी मां का मंदिर बेहद प्राचीन है। इसका निर्माण चंदेल वंश के शासन के दौरान किया गया था। बताते हैं कि इस मंदिर में पहले भी जीभ काटकर देवी मां को चढ़ाने के मामले भी हो चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ