Omkareshwar Floating Solar Plant In MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग प्रोजेक्ट के पूर्ण क्षमता से कार्य प्रारंभ करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग प्रोजेक्ट देश ही नहीं, विश्व की सबसे बड़ी सोलर फ्लोटिंग प्रोजेक्ट है।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राष्ट्र रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। मध्य प्रदेश भी प्रधानमंत्री मोदी के साल 2030 में देश की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को 500 गीगावॉट तक पहुंचाने के सपने को पूरा करने के लिये पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग प्रोजेक्ट ने बुधवार 30 अक्टूबर, 2024 से प्रथम चरण में 278 मेगावॉट की पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन करना शुरू कर दिया है।
पुण्य सलिला मां नर्मदा पर निर्मित ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग प्रोजेक्ट का दीपावली के पावन पर्व पर प्रारंभ होना प्रदेशवासियों के लिये प्रसन्नता और गर्व का विषय है।
यह प्रदेश की ऊर्जा आत्म-निर्भरता एवं ग्रीन ऊर्जा उत्पादन के लिए सरकार के सतत प्रयास और संकल्प पूर्ण होने का भी अच्छा अवसर है। आज प्रदेश में लगभग 6,600 मेगावॉट क्षमता की रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं।
लगभग 8,900 मेगावॉट की रजिस्टर्ड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ऊर्जा जरूरतों का 50 प्रतिशत नवकरणीय ऊर्जा से पूरा करने के लक्ष्य की ओर हम भी अग्रसर हैं।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा दिये जाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पटल पर पंचामृत के रूप में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये मूल-मंत्र रखा है।
प्रधानमंत्री द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी फील्ड में दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। हम पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे, जिससे कि प्रदेश देश ही नहीं, दुनिया में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में रोल मॉडल बन सके।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हम भविष्य में भी ऐसे इनोवेशन को अपना कर प्रदेश को “रोशन प्रदेश” “स्वर्णिम प्रदेश” बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने प्रदेशवासियों को ओंकारेश्वर सोलर प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में पूर्ण क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन प्रारंभ करने की उपलब्धि के लिये बधाई दी है।
उन्होंने विश्वास दिलाया है कि मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में हम इस क्षेत्र में अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिये सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों और प्रोजेक्ट डेवलपर्स को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश सरकार का दिवाली तोहफा, साढ़े 4 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines