Nurse Digital Arrest: मध्यप्रदेश के खंडवा जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स को ठगों ने 21 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट बनाकर रखा। इतना ही नहीं जालसाजों ने पीड़ित को पानी पीने और खाना खाने के लिए भी मोबाइल के सामने से उठकर जाने नहीं दिया। परिजनों ने पीड़ित से संपर्क न होने के बाद इस बात की सूचना उसके पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने नर्स के कमरे का दरवाजा लंबे समय से बंद होने की जानकारी पुलिस को दी।
जिसके बाद किसी तरह मामले का खुलासा हो सका। अब साइबर क्राइम पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन किसी तरह के गिफ्ट, पैकेट के लालच में न आएं। इसके अलावा अगर कोई आपको फोन पर पुलिस अधिकारी या कस्टम अधिकारी बनकर बात करता है तो उसकी पुष्टि जरूर करें।
ये भी पढ़ें: Video: राजस्थान के मंदिर में चाकूबाजी, अघोरी ने संत पर बोला हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
नर्स पर लगाया था ड्रग्स तस्करी का आरोप
पुलिस के अनुसार पीड़िता कंचन उइके खंडवा मेडिकल कॉलेज सह-जिला अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्स है। बदमाशों ने खुद को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच का होने की बात कही थी और नर्स को वीडियो काल किया था। पुलिस ड्रेस में एक शख्स को देख नर्स घबरा गई, फोन करने वाले ने नर्स को ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात की।
डिजिटल अरेस्ट पर पुलिस ने की एडवाइजरी जारी
फोन करने वाले ने पूछताछ के बहाने नर्स को डिजिटल अरेस्ट करके रखा। उससे हर कॉल का स्क्रीन शेयर करवाया। खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। इसे लेकर भारतीय पुलिस का कोई कानून नहीं है। इस प्रकार के फोन या वीडियो कॉल्स आते हैं तो वह फ्रॉड है। इसकी आप अपने नजदीकी पुलिस थाना और सायबर सेल में शिकायत करें। पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: Blind Date पर शख्स हुआ किडनैप, फिर बेटा बनकर छुड़ाने पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ…
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
9 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
9 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
9 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
15 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines