भोपाल: ‘आस्था’, इस शब्द में अफीम से भी ज्यादा नशा है और यह बात भी हर कोई जानता है कि नशे में आदमी कुछ भी कर गुजर सकता है। हाल ही में मध्य प्रदेश की दो घटनाएं खासी चर्चा में हैं। इन दोनों ही घटनाओं की वजह से नवरात्र उत्सव में उस वक्त कोलाहाल मच गया, जब माता के भक्तों ने बड़े ही अजीब तरीके से अपनी-अपनी जीभ काटकर माता रानी को भेंट कर दी।
-
खरगोन में पहले नवरात्र पर तो मुरैना में दूसरे दिन घटी अजीब घटनाएं, युवक और युवती दोनों ही घायल अस्पताल में भर्ती
पहली घटना मुरैना के बसैया स्थित काली माता मंदिर की है। मिली जानकारी के अनुसार तिवारी का पुरा का रहने वाला सतीश जाटव नवरात्र व्रत रखे हुए था। सोमवार को दूसरे नवरात्र पर वह बाजार से माता के कपड़े और 1 किलो का घंटा खरीदकर काली माता के मंदिर में पहुंचा। वहां पूजा के बाद उसने अचानक अपने हाथ में चाकू उठा लिया और इससे पहले कि मंदिर में मौजूद भक्तों की भीड़ में से किसी को कुछ समझ आता, उसने अपनी जीभ काटकर माता को चढ़ा दी।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर यूपी का ये जिला बन रहा ‘मिनी बंगाल’, दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियों को ‘Eco Friendly’ रूप दे रहे कलाकार
इसके बाद जब खून की धार बह निकली तो मंदिर में मौजूद हर कोई कुछ देर के लिए सन्न रह गया। आनन-फानन में युवक सतीश को अस्पताल ले जाया गया, वहीं सूचना पाकर बसैया थाने की पुलिस और सतीश के परिवार वाले भी पहुंच गए। उसके पिता का कहना है कि सुबह उसने अचानक माता की भेंट के साथ ही अपनी जीभ भी चढ़ाने की बात कही तो परिवार ने बहुत समझाया, पता ही नहीं चला कि वह मंदिर में आन पहुंचा।
यह भी पढ़ें: सीएम शिवराज के खिलाफ मैदान में उतरने वाले ‘हनुमान’ ने कहा- बुधनी में मेरा प्रवेश सभी के लिए होगा मंगल
उधर, इसी तरह का एक वाकया खरगोन से भी सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी जीभ काटकर माता को चढ़ा रही है। पता चला है कि यह वीडियो सगुर भगुर गांव में स्थित माता बाघेश्वरी देवी के मंदिर का है। यहां अमृत कुंड में जीभ काटने के बाद जब महिला के मुंह से खून के फव्वारे निकलने लगे तो आसपास मौजूद भीड़ ने माता के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि इंसानी मर्यादा के चलते News 24 हिंदी इस वीडियो को नहीं दिखाने के लिए बाध्य है।
पूर्व क्रिकेटर कुंबले के जन्मदिन पर पढ़ें: कितनी फिल्मी है उनकी लव स्टोरी; कानूनी लड़ाई लड़ जीता पत्नी और बेटी का साथ
बताया जा रहा है कि पहले नवरात्र पर मां की आराधना करने पहुंची इस महिला के हाथ में तलवार थी। देखते ही देखते उसने इस तलवार से अपनी जीभ काट ली। अंधविश्वास भरा कदम उठाने के कुछ ही पल बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। कितनी शर्मनाक बात है कि हकीकत को पहचानने की बजाय मंदिर में मौजूद भीड़ देवी मां के जयकारे लगाने के साथ-साथ वीडियो ही बनाने में मशगूल थे। किसी ने भी आगे बढ़कर महिला को ऐसा करने से रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि पुलिस के मुताबिक फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन महिला की हालत पहले से बेहतर है। उसकी जीभ सुरक्षित ताई जा रही है, हां लेकिन घाव जरूर है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
15 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines