मध्य प्रदेश के बैतूल में क्रिकेट खेलने के विवाद में बीच बचाव करने गए युवक की क्रिकेट के बल्ले से पिटाई के कारण मौत हो गई. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी.मृतक हाउसिंग बोर्ड में क्लर्क के पद पर पदस्थ था,
बैतूल के गंज थाना के कत्तलढाना इलाके में रविवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. बच्चों के क्रिकेट खेल के दौरान बड़े ग्राउंड में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया. इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 27 वर्षीय मोहित गोहे पर बेरहमी से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें;जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, दो की मौत और 11 लोग घायल
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मोहल्ले के बड़े ग्राउंड में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. खेल के दौरान विवाद बढ़ा और पथराव होने लगा. छोटे ग्राउंड में खेल रहे बच्चों को खतरा देख मोहित की पत्नी ने उन्हें समझाने जाने को कहा. मोहित वहां पहुंचे और हालात शांत कराने की कोशिश की, तभी दो युवक उनके साथ मारपीट करने लगे. जब मोहित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर बैट और डंडों से हमला कर दिया. हमले में मोहित के सिर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ.
घटना के बाद परिजन घायल मोहित को तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर किया गया. भोपाल में इलाज के दौरान सोमवार को मोहित ने दम तोड़ दिया.
घटना से परिवार शोक में डूबा है मोहित की पत्नी प्रीति का कहना है कि मैंने पति से कहा था कि विवाद हो रहा है बच्चे को लग जाएगा तो जाकर समझा दो. वो सो रहे थे. वहां जाकर समझाना शुरू किया तो उन्होंने पीटना शुरू कर दिया. जब दौड़कर पहुंची तो वो जमीन पर पड़े थे.
यह भी पढ़ें;रेलवे का गजब कारनामा, रिटायर्ड कर्मचारियों को बांटे ‘मिलावटी चांदी’ के सिक्के; ऐसे खुली पोल
घटना को लेकर बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन का कहना है कि झगड़े में शामिल दीपक धुर्वे और पुनीत कहारे नाम के युवक आपस में भिड़े थे. मोहित बीच-बचाव करने गए तो उन पर बैट और डंडों से हमला कर दिया गया. दीपक पहले भी हत्या के प्रयास का आरोपी रह चुका है, जबकि पुनीत पर भी कई अपराध दर्ज हैं. दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं.
दो साल पहले ही मोहित की शादी हुई थी, पीछे रोता-बिलखता परिवार और मासूम बेटा छोड़ गया.
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
14 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
14 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
15 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
18 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
22 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines