MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है, प्रदेश में लगातार चल रही शीतलहर से लोगों का हाल बेहाल है, आज भी सुबह प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में कोहरा छाया रहा है। भोपाल, ग्वालियर जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में 12 बजे के बाद धूप निकल रही है, ऐसे में भोपाल इंदौर सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने अभी और अलर्ट जारी किया है।
और पढ़िए –Weather Today: दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा सर्दी, पारा 1.8 डिग्री तक लुढ़का
24 घंटे में 4 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ी है, कई जिलों में पारा 4 डिग्री के पास पहुंच गया। नौगांव,खजुराहो,दतिया में तापमान 4 डिग्री के नीचे पहुंचा गया था, बीते 24 घंटे में नौगांव 2.8, दतिया 3.5, खजुराहो 4.0 और में ग्वालियर 4.4 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
ग्वालियर-चंबल में सबसे ज्यादा ठंड
प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड ग्वालियर-चंबल में पड़ रही है। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सबसे कम तापमान दर्ज किया है, वहीं मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल सहित प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
और पढ़िए –Weather Today: दिल्ली में 3 डिग्री तक लुढ़का पारा, मौसम विभाग का अलर्ट
आने वाले 24 घंटे में रीवा,सागर, भोपाल,नीमच मंदसौर में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं नर्मदापुरम समेत ग्वालियर-चंबल संभाग जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा गुना,दतिया, जबलपुर, दमोह और रायसेन में कोल्ड डे रहने की संभावना है। फिलहाल पूरे प्रदेश में कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
और पढ़िए –मौसम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
10 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
10 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
11 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
14 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
17 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines