MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक ठंड से थोड़ी सी राहत मिल सकती है। क्योंकि अधिकतर शहरों में रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जरूर जताई है। विंध्य अंचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई है। जिससे रीवा, सतना सहित कई जिलों में कोहरा छाया रहा।
हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, क्योंकि ईरान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है, जिसका असर प्रदेश के कुछ जिलों में भी पड़ने की संभावना है, 21 जनवरी से प्रदेश बुंदेलखंड और विंध्य सहित कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी भोपाल में भी बारिश होने की पूरी संभावना है।
और पढ़िए –EPFO Pension: अब इन लोगों को मिलेगी हर महीने 3 हजार रुपये मासिक पेंशन! डिटेल्स देखें
फिलहाल ठंड से राहत
वहीं बात अगर मध्य प्रदेश में ठंड से राहत की जाए तो प्रदेश में फिलहाल ठंड से कुछ राहत मिली है। क्योंकि अधिकतर जिलों में बीते 24 घंटे में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे ठंड का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। हालांकि सुबह के वक्त आज भी सर्दी का सितम देखने को मिला, नौगांव, छतरपुर सहित ग्वालियर-चंबल के सभी जिलों में तापमान 4 डिग्री के आसपास रहा, जिससे यहां ठंड का जोरदार असर नजर आया है।
इस हफ्ते रह सकती है ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में जनवरी के आखिरी हफ्ते में भी अच्छी ठंड रहने की पूरी संभावना है, हालांकि फरवरी के पहले सप्ताह के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे ठंड का असर कम होना शुरू होगा। लेकिन अभी जिस तरह का मौसम मध्य प्रदेश में बन रहा है, उससे प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की पूरी संभावना है। फिलहाल प्रदेश को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
13 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines